हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

GT vs CSK Highlights: गुजरात ने चेन्नई को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर, 89 रनों से जीता मुकाबला

GT vs CSK: गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 के 66वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रनों से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. अहमदाबाद में खेले गए इस मुकाबले पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम ने 230 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में चेन्नई की टीम सिर्फ 140 रन पर सिमट गई.

विज्ञापन
IPL 2026 GT vs CSK

Live Updates

23:03 (IST) 21 May 2026

GT vs CSK Live Score: गुजरात ने चेन्नई को 89 रनों से हराया

आईपीएल 2026 के 66वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रनों से करारी मात दी. इस हार के साथ ही चेन्नई का इस सीजन में सफर यहीं खत्म हो गया. अहमदाबाद में खेले गए इस मुकाबले पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम ने 230 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में चेन्नई की टीम 140 रन पर ही ढेर हो गई. चेन्नई के लिए शिवम दुबे ने सर्वाधिक 47 रन बनाए, जबकि मैथ्यू शॉर्ट ने 24 रन बनाए. इनके अलावा, कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका. वहीं, गुजरात की ओर से मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और राशिद खान ने 3-3 विकेट चटकाए.

22:59 (IST) 21 May 2026

GT vs CSK Live Score: सीएसके को बैक टू बैक दो झटके

सीएसके का आठवां विकेट गिर गया है. डेवाल्ड ब्रेविस के रूप में सीएसके को आठवां झटका लगा है. इसके बाद सीएसके को 9वां झटका नूर अहमद के रूप में लगा है.

22:53 (IST) 21 May 2026

GT vs CSK Live Score: चेन्नई का सातवां विकेट गिरा, आउट हुए अंशुल कंबोज

सीएसके को सातवां झटका अंशुल कंबोज के रूप में लगा है. अंशुल कंबोज 8 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हो गए हैं. सीएसके हार की कगार पर खड़ी है.

22:48 (IST) 21 May 2026

GT vs CSK Live Score: शिवम दुबे हुए आउट, सीएसके को लगा छठा झटका

शिवम दुबे के रूप में सीएसके को छठा झटका लगा है. वह 17 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हो गए हैं. 11.1 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 129/6 है.

22:22 (IST) 21 May 2026

GT vs CSK Live Score: चेन्नई की आधी टीम लौटी पवेलियन

7वें ओवर की आखिरी गेंद पर चेन्नई को कार्तिक शर्मा के रूप में 5वां झटका लगा. कार्तिक 15 गेंदों पर 19 रन बनाकर रन आउट हो गए. उन्हें शुभमन गिल ने डायरेक्ट हिट कर रन आउट किया. 7 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 5 विकेट पर 63 रन है.

22:13 (IST) 21 May 2026

GT vs CSK Live Score: चेन्नई को लगा चौथा झटका

छठे ओवर की पहली गेंद पर चेन्नई को मैथ्यू शॉर्ट के रूप में चौथा झटका लगा. शॉर्ट 14 गेंदों पर 24 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर आउट हो गए. 5.1 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 4 विकेट पर 51 रन है.

22:00 (IST) 21 May 2026

GT vs CSK Live Score: चेन्नई को लगा तीसरा झटका

तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर चेन्नई को उर्विल पटेल के रूप में तीसरा झटका लगा. उर्विल बिना खाता खोले मोहम्मद सिराज का शिकार बने. 3 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 3 विकेट पर 31 रन है.

21:56 (IST) 21 May 2026

GT vs CSK Live Score: चेन्नई को लगा दूसरा झटका

तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर चेन्नई को कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में दूसरा झटका लगा. गायकवाड़ 7 गेंदों पर 16 रन बनाकर मोहम्मद सिराज की गेंद पर आउट हो गए. 2.2 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 2 विकेट पर 29 रन है.

21:44 (IST) 21 May 2026

GT vs CSK Live Score: चेन्नई को पहली ही गेंद पर लगा बड़ा झटका

230 रनों के लक्ष्य का पीछा करने चेन्नई की टीम को पहली ही गेंद पर बड़ा झटका लगा है. संजू सैमसन बिना खाता खोले मोहम्मद सिराज का शिकार बने. तीसरे नंबर पर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ बल्लेबाजी करने उतरे हैं.

21:43 (IST) 21 May 2026

GT vs CSK Live Score: लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए संजू सैमसन और मैथ्यू शॉर्ट पारी की शुरुआत करने उतरे हैं. वहीं, गुजरात टाइटंस की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पहला ओवर फेंकने आए हैं.

21:28 (IST) 21 May 2026

GT vs CSK Live Score: गुजरात ने दिया 230 रनों का लक्ष्य

आईपीएल 2026 के 66वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 230 रनों का लक्ष्य रखा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 229 रन बनाए. आखिरी गेंद पर वाशिंगटन सुंदर 7 रन बनाकर आउट हो गए. गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 53 गेंदों पर 84 रनों की बेहतरीन पारी खेली. सुदर्शन के अलावा, कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. गिल ने 64 रन बनाए, जबकि बटलर ने 57 रन जोड़े. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से मुकेश चौधरी, स्पेंसर जॉनसन और अंशुल कंबोज ने 1-1 विकेट हासिल किया.

21:21 (IST) 21 May 2026

GT vs CSK Live Score: गुजरात को लगे बैक टू बैक दो झटके

19वें ओवर में गुजरात को बैक टू बैक दो झटके लगे. अंशुल कंबोज ने ओवर की दूसरी गेंद पर साई सुदर्शन को आउट किया. सुदर्शन 53 गेंदों पर 84 रन बनाकर पवेलियन लौटे. वहीं, अगली गेंद पर राहुल तेवतिया बिना खाता खेले रन आउट का शिकार बने.

21:14 (IST) 21 May 2026

GT vs CSK Live Score: गुजरात का स्कोर 200 के पार

गुजरात टाइटंस ने 18वें ओवर में 200 का आंकड़ा भी पार कर लिया. गुजरात ने 18 ओवर में एक विकेट पर 201 रन बना लिए हैं. फिलहाल साई सुदर्शन 78 रन और जोस बटलर 43 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

20:55 (IST) 21 May 2026

GT vs CSK Live Score: गुजरात का स्कोर 150 के पार

गुजरात ने 14 ओवर में एक विकेट पर 151 रन बना लिए हैं. फिलहाल साई सुदर्शन 54 रन और जोस बटलर 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

20:41 (IST) 21 May 2026

GT vs CSK Live Score: गुजरात को लगा पहला झटका

13वें ओवर की दूसरी गेंद पर गुजरात को कप्तान शुभमन गिल के रूप में पहला झटका लगा. गिल 37 गेंदों पर 64 रन बनाकर स्पेंसर जॉनसन की गेंद पर आउट हो गए. 13 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर एक विकेट पर 127 रन है.

20:27 (IST) 21 May 2026

GT vs CSK Live Score: बड़े स्कोर की ओर बढ़ी गुजरात

गुजरात टाइटंस की टीम ने 10 ओवरों में बिना विकेट गंवाए 111 रन बना लिए हैं. शुभमन गिल और साई सुदर्शन दोनों ही तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं. वहीं सीएसके के गेंदबाज नतमस्तक नजर आ रहे हैं.

20:04 (IST) 21 May 2026

GT vs CSK Live Score: गुजरात ने पावरप्ले में बनाए 62 रन

गुजरात ने पावरप्ले के 6 ओवर में बिना किसी नुकसान 62 रन बना लिए हैं. फिलहाल शुभमन गिल 35 रन और साई सुदर्शन 21 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

19:47 (IST) 21 May 2026

GT vs CSK Live Score: गुजरात को मिली अच्छी शुरुआत

गुजरात टाइटंस को अच्छी शुरुआत मिली है. गुजरात ने शुरुआती 3 ओवर में बिना किसी नुकसान 30 रन बना लिए हैं. फिलहाल शुभमन गिल 17 रन और साई सुदर्शन 8 रन बनकार क्रीज पर मौजूद हैं.

19:31 (IST) 21 May 2026

GT vs CSK Live Score: गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी शुरू

गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. गुजरात के लिए शुभमन गिल और साई सुदर्शन पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी पहला ओवर फेंकने आए हैं.

19:22 (IST) 21 May 2026

GT vs CSK Live Score: दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन

चेन्नई सुपर किंग्स: कार्तिक शर्मा, मैकनील नोरोन्हा, सरफराज खान, कुलदीप यादव, अमन खान.

गुजरात टाइटंस: प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र.

19:10 (IST) 21 May 2026

GT vs CSK Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह.

19:10 (IST) 21 May 2026

GT vs CSK Live Score: गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज.

19:03 (IST) 21 May 2026

GT vs CSK Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता टॉस

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में कई बड़े बदलाव हुए हैं.

18:51 (IST) 21 May 2026

GT vs CSK Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस

GT vs CSK मैच के लिए अब से कुछ ही देर में करीब 7 बजे टॉस होगा. टॉस के आधे घंटे बाद यानी 7.30 बजे मैच शुरू होगा.

18:46 (IST) 21 May 2026

GT vs CSK Live Score: कैसा है मौसम का हाल?

आज अहमदाबाद में भीषण गर्मी देखने को मिल सकती है. दिन के समय तेज धूप रहने की संभावना है और तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. हालांकि, शाम होते-होते मौसम थोड़ा राहतभरा हो जाएगा और रात में तापमान गिरकर करीब 29 डिग्री सेल्सियस तक आने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार, मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है. यानी फैंस को बिना किसी रुकावट पूरे 40 ओवर का रोमांच देखने को मिलेगा.

18:34 (IST) 21 May 2026

GT vs CSK Live Score: पिच रिपोर्ट

अहमदाबाद की पिच इस सीजन में अब तक बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार साबित हुई है और आज के मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है. इस मैदान पर खेले गए आईपीएल 2026 के पिछले मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने सफलतापूर्वक अपने स्कोर का बचाव किया था. उस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 210 रन बनाकर जीत दर्ज की थी. ऐसे में आज भी हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा रही है.

18:22 (IST) 21 May 2026

GT vs CSK Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, अकेल हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी.
इम्पैक्ट प्लेयर – प्रशांत वीर.

18:20 (IST) 21 May 2026

GT vs CSK Live Score: गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज.
इम्पैक्ट प्लेयर – राहुल तेवतिया.

18:02 (IST) 21 May 2026

GT vs CSK Live Score: 7वें नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स

ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक खेले 13 मैचों में 6 जीते हैं और 12 अंकों के साथ इस समय पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर मौजूद है. चेन्नई को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए हर हाल में यह मैच जीतना होगा और अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा.

17:56 (IST) 21 May 2026

GT vs CSK Live Score: दूसरे नंबर पर काबिज गुजरात टाइटंस

शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस की टीम आईपीएल 2026 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. गुजरात की टीम ने इस सीजन अब तक खेले 13 मैचों में 8 जीते हैं और 16 अंकों के साथ फिलहाल पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर काबिज है. GT की टीम इस मैच को जीतकर पहले नंबर पर कब्जा करना चाहेगी.

17:44 (IST) 21 May 2026

GT vs CSK Live Score: किसका पलड़ा है भारी?

गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो गुजरात का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है. आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 9 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें गुजरात ने 5 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि चेन्नई को 4 मैचों में जीत मिली है.

17:37 (IST) 21 May 2026

GT vs CSK Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम

संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कम्बोज, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, अमन खान, गुरजपनीत सिंह, आकाश मधवाल, जैकरी फॉल्क्स, एमएस धोनी, मैट हेनरी, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, कुलदीप यादव, मैकनील नोरोन्हा, डियान फॉरेस्टर.

17:37 (IST) 21 May 2026

GT vs CSK Live Score: गुजरात टाइटंस की पूरी टीम

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलवंत खेजरोलिया, इशांत शर्मा, जयंत यादव, ल्यूक वुड, शाहरुख खान, मानव सुतार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बरार, अशोक शर्मा, कॉनर एस्टरहुइजन.

17:35 (IST) 21 May 2026

GT vs CSK Live Score: चेन्नई के लिए करो या मरो का मुकाबला

आईपीएल 2026 के 66वें मुकाबले में आज (21 मई) गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा. गुजरात की टीम पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है, जबकि चेन्नई को टॉप-4 में जगह बनाने के लिए हर हाल में यह मैच जीतना होगा.

IPL 2026, Gujarat Titans vs Chennai Super Kings Highlights: आईपीएल 2026 का 66वां मुकाबला गुरुवार, 21 मई को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात ने चेन्नई के खिलाफ 89 रनों से शानदार जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम ने 230 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में चेन्नई की टीम 140 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. चेन्नई के लिए शिवम दुबे ने सर्वाधिक 17 गेंदों पर 47 रन बनाए. वहीं, मैथ्यू शॉर्ट ने 24 रन बनाए, जबकि कार्तिक शर्मा और अंशुल कंबोज ने 19-19 रन बनाए. इनके अलावा, चेन्नई का कोई भी बल्लेबाज 20 आंकड़ा भी नहीं छू सका. वहीं, गुजरात की ओर से मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और राशिद खान ने 3-3 विकेट चटकाए.

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 229 रन बनाए. गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 53 गेंदों पर 84 रनों की बेहतरीन पारी खेली. सुदर्शन के अलावा, कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. गिल ने 64 रन बनाए, जबकि बटलर ने 57 रन जोड़े. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से मुकेश चौधरी, स्पेंसर जॉनसन और अंशुल कंबोज ने 1-1 विकेट हासिल किया. यह गुजरात की इस सीजन 14 मैचों में 9वीं जीत रही और टीम 18 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर काबिज है. GT की टीम पहली ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. वहीं, चेन्नई की यह 14 मैचों में 8वीं हार रही और इस हार के साथ ही टीम टूर्नामेंट से बाहर भी हो गई है. सीएसके ने 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर अपना सफर समाप्त किया.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola