Women T20I World Cup 2026: कुछ समय पहले भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव था। पहलगाम आतंकी हमले के बाद स्थिति खराब हुई थी। ऐसे में बीसीसीआई अब पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलना चाहता है। हालांकि आईसीसी अपनी कमाई के कारण चाहता है कि दोनों टीमों के बीच ज्यादा से ज्यादा मुकाबले खेले जाएं। इस बीच भारत पाकिस्तान के बीच 1 और मुकाबला होना लगभग तय हो गया है। साल 2026 में इन दोनों टीमों के बीच बड़ा मुकाबला खेला जाएगा।
भारत-पाकिस्तान का मुकाबला हुआ तय
महिला टी20 विश्व कप 2026 में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी। जिसके कारण 6-6 टीमों के 2 ग्रुप बांटे गए हैं। ग्रुप 1 में भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और 2 क्वालिफाई करने वाली टीमें हिस्सा होंगी। वहीं ग्रुप 2 में वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और 2 क्वालिफाई करने वाली टीम होंगी। भारत-पाकिस्तान के एक ही ग्रुप में होने के कारण मुकाबला होना तय हो गया है। हालांकि अभी टी20 विश्व कप 2026 के समय को लेकर फैसला नहीं हुआ है। साल 2025 में भी इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला 3 अक्टूबर को कोलंबो में खेला जाएगा. जब दोनों टीमें महिला वनडे विश्व कप में एक-दूसरे का सामना करेंगी।
एशिया कप का होना बेहद मुश्किल
इन दोनों देशों के खराब रिश्ते के कारण ही इस साल होने वाले एशिया कप पर भी खतरा मंडरा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो भारत ने एशियन क्रिकेट काउंसिल को साफ कर दिया है कि वो फिलहाल पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलना चाहती है। ऐसे में अगर एशिया कप में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला नहीं होगा तो बोर्ड को बहुत बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आखिरी बार भारत-पाकिस्तान का मुकाबला आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेला गया था।
ये भी पढ़ें: ICC Test Ranking में ऋषभ पंत को बड़ा फायदा, एडेन मार्करम पहुंचे टॉप 10 के पास
संबंधित खबरें
IND vs NZ: कब से शुरू होगी भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज?
16 mins agoभुवनेश्वर कुमार की एंट्री के बाद ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
47 mins agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने 27 चौके-छक्कों की मदद से बनाए 173 रन
59 mins agoभारत में करोड़ों की कमाई, फिर भी विंडीज को नहीं मिला एक भी रुपया? जानें वजह
1 hr agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी मैच से बाहर हुए अर्शदीप सिंह
1 hr agoटीम इंडिया से बाहर होंगे ये 5 खिलाड़ी! न्यूजीलैंड ODI सीरीज से कटेगा पत्ता
2 hrs agoIPL 2027 में दिल्ली का साथ छोड़ सकते हैं मिचेल स्टार्क
2 hrs agoRoman Reigns का बड़ा ऐलान, जल्द भारत आने का किया वादा
2 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया के सिलेक्शन पर 5 बड़े अपडेट
2 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें T20I के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines