Goldberg Will Be Remembered: WWE दिग्गज गोल्डबर्ग के नाम से फैंस जरूर परिचित होंगे। उन्होंने WCW में रहते हुए अपना लोहा मनवाया और फिर WWE में भी खतरनाक अंदाज दिखाते हुए टॉप चैंपियनशिप पर कब्जा किया। गोल्डबर्ग अब अपने करियर के अंत पर हैं और कुछ दिनों में उनका रिटायरमेंट मैच होने वाला है। वो गुंथर का सामना Saturday Night’s Main Event में करेंगे। उनके बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए यह मैच देखने को मिलेगा। वो अपने विरोधियों की हड्डियां तोड़कर उनकी हालत खराब करने के लिए जाने जाते हैं। रिटायरमेंट के बाद भी 3 कारणों से उन्हें याद रखा जाएगा।
1. WCW में गोल्डबर्ग की 173 लगातार जीत की स्ट्रीक रही
गोल्डबर्ग ने वर्ल्ड चैंपियनशिप रेसलिंग में कुछ सालों तक काम किया। उनकी शुरुआत बेहतरीन रही। गोल्डबर्ग अपने खतरनाक अंदाज के दम पर लगातार जीत दर्ज करते गए और एक समय बाद उन्हें हराना नामुमकिन सा लगने लगा। WCW के अनुसार गोल्डबर्ग ने बिना हारे लगातार 173 मैचों में जीत अपने नाम की। दिग्गज ने इसी बीच हल्क होगन, रिक फ्लेयर, स्कॉट हॉल, स्टिंग, लेक्स लुगर, बिग शो और डीडीपी जैसे दिग्गजों को वहां पर पराजित किया। उनकी जीत का सिलसिला आखिर दिसंबर 1998 में हुए Starrcade शो में खत्म हुआ। केविन नैश ने अपने दोस्तों की मदद से चीटिंग करते हुए गोल्डबर्ग की अनडिफिटेड स्ट्रीक को खत्म किया था। गोल्डबर्ग ने उस समय अपने अंदाज से अलग ही आतंक मचाया हुआ था और शायद कोई भी मेंस रेसलर दोबारा ऐसा नहीं कर पाएगा।
2. गोल्डबर्ग ने बनाया रेसलिंग इतिहास का सबसे खतरनाक मूव
प्रोफेशनल रेसलिंग में मूव्स का बहुत अहम किरदार है। हर एक रेसलर चाहता है कि वो जबरदस्त मूव्स का उपयोग करे और विरोधियों को चित करके जीत दर्ज करे। मौजूदा समय में स्पीयर सबसे लोकप्रिय फिनिशर में से एक है। रोमन रेंस और ब्रॉन ब्रेकर जैसे मौजूदा रेसलर्स इसका उपयोग करके ढेरों मैच जीत चुके हैं। हालांकि, उनके पहले गोल्डबर्ग ने यह मूव सालों तक उपयोग किया और उन्होंने इसे लोकप्रिय भी किया। ऐसा माना जाता है कि गोल्डबर्ग ही स्पीयर को रेसलिंग जगत में लेकर आए हैं। आज के समय में हर एक फैन किसी भी रेसलर को स्पीयर का उपयोग करते हुए देखकर बेहद खुश हो जाता है। खैर, फैंस को अब Saturday Night’s Main Event में आखिरी बार गोल्डबर्ग स्पीयर लगाते हुए दिखाई देंगे। कोई भी यह पल मिस नहीं करेगा।
3. WWE WrestleMania में ब्रॉक लैसनर को हराना
ब्रॉक लैसनर WWE इतिहास के सबसे शानदार और खतरनाक सुपरस्टार्स में से हैं। वो अकेले दम पर कई सारे रेसलर्स को धूल चटा सकते हैं। इसी वजह से द बीस्ट को हराना आसान काम नहीं है। गोल्डबर्ग ने ब्रॉक को साल के सबसे बड़े इवेंट WrestleMania में पराजित किया हुआ है। गोल्डबर्ग और लैसनर के बीच WrestleMania 20 में पहली बार मैच देखने को मिला था। यह गोल्डबर्ग और ब्रॉक, दोनों का WWE में आखिरी मैच था। इसके बाद वो सालों तक एक्शन से दूर रहे। खैर, उस शो में गोल्डबर्ग ने धमाकेदार जीत दर्ज की। उनके बीच WrestleMania 33 में भी मैच हुआ था और यहां ब्रॉक लैसनर ने उन्हें पराजित करके यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थी।
ये भी पढ़ें:- WWE SummerSlam के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच लड़ने वाले 3 दिग्गज, 2025 में टूटेगा बड़ा रिकॉर्ड!
संबंधित खबरें
भारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
1 hr agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
1 hr agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
9 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
10 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
11 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
11 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
12 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines