Glenn Phillips Kohli Catch: क्रिकेट के मैदान पर अद्भुत कैच तो आपने कई देखे होंगे। मगर बीच मैदान पर किसी खिलाड़ी को कैच पकड़ने की खातिर सुपरमैन बनते हुए शायद ही आपने देखा होगा। न्यूजीलैंड के खेमे में एक ऐसा प्लेयर मौजूद है, जिसके लिए हवा में तैरते हुए हैरतअंगेज कैच पकड़ना मामूली बात है। इस खिलाड़ी का नाम है ग्लेन फिलिप्स। दुबई के मैदान पर फिलिप्स ने एक हाथ से एक और चमत्कार करके दिखाया है। कीवी प्लेयर ने ऐसा कैच लपका कि विराट कोहली को भी अपनी आंखों पर एक पल के लिए यकीन तक नहीं हुआ।
फिलिप्स का धांसू कैच
शुभमन गिल और कप्तान रोहित शर्मा के सस्ते में पवेलियन लौटने के बाद विराट कोहली श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभालने की कोशिश कर रहे थे। कोहली 11 रन बना चुके थे और हर भारतीय फैन विराट से एक और बड़ी पारी की उम्मीद कर रहा था। हालांकि, किंग कोहली सभी को निराश करके पवेलियन लौट गए। मैट हेनरी की गेंद को कोहली ने पॉइंट की तरफ शॉट खेला, लेकिन वह बॉल को नीचे नहीं रख सके। हवा में गई गेंद पर फील्डर ग्लेन फिलप्स ने जोरदार झपटा मारा और लाजवाब कैच लपका। कैच को पकड़ते वक्त फिलिप्स की पूरी बॉडी हवा में तैरती हुई दिखाई दी और उन्होंने सिर्फ एक हाथ से कैच लपक लिया। फिलिप्स की यह फुर्ती देख बल्लेबाज कोहली भी पूरी तरह से दंग रह गए।
टीम इंडिया की खराब शुरुआत
ग्रुप-ए के आखिरी मुकाबले में टॉस गंवाने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। शुभमन गिल बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 2 रन बनाकर चलते बने। कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी पारी का आगाज चौके और एक छक्के के साथ किया, लेकिन वह 15 रन बनाने के बाद काइल जेमिसन की गेंद में फंसकर रह गए। पाकिस्तान के खिलाफ शतक ठोकने वाले विराट कोहली 11 रन बनाकर चलते बने।
तीन स्पिनर्स के साथ उतरी है टीम इंडिया
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम तीन स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतरी है। टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। हर्षित राणा की जगह पर वरुण चक्रवर्ती को अंतिम ग्यारह में शामिल किया गया है। वरुण का प्रदर्शन इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई घरेलू वनडे सीरीज में कमाल का रहा था।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
5 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines