Glenn Maxwell Catch: क्रिकेट के मैदान पर आपने कैच तो कई देखे होंगे, लेकिन बिग बैश लीग में ग्लेन मैक्सवेल ने जो कैच लपका है उसको देखकर आपकी भी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। बाउंड्री लाइन के लगभग अंदर पहुंच चुकी गेंद को मैक्सवेल ने कैच में तब्दील कर दिया। कैच को पकड़ते हुए कंगारू स्टार ऑलराउंडर की बॉडी का बैलेंस कमाल का था। मैक्सवेल को देखकर एक पल के लिए भी नहीं लगा कि यह कैच कहीं से मुश्किल था। सोशल मीडिया पर मैक्सवेल की बेहतरीन फील्डिंग का यह वीडियो आग की तरह फैल गया है। फैन्स ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर का यह कैच देखकर पूरी तरह से हैरान हैं।
मैक्सवेल का लाजवाब कैच
दरअसल, बिग बैश लीग में ब्रिस्बेन हीट और मेलबर्न स्टार्स के बीच रोमांचक मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रिस्बेन की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 149 रन लगाए। टीम की पारी के 17वें ओवर में मैक्सवेल ने बाउंड्री लाइन पर ऐसा कमाल दिखाया, जिसको देखकर हर किसी ने दांतों तले उंगली दबा ली। डैन लॉरेंस के हाथ से निकली गेंद पर बल्लेबाज विल प्रेस्टविज ने जोरदार प्रहार किया। गेंद को पहली नजर में देखकर लगा कि वह सीधे छह रन देकर जाएगी।
हालांकि, बाउंड्री लाइन पर खड़े मैक्सवेल ने जबरदस्त फुर्ती दिखाते हुए सिक्स के लिए जा रही गेंद को कैच में तब्दील कर दिया। मैक्सवेल ने जोरदार छलांग लगाई और हवा में रहते हुए ही गेंद को बाउंड्री लाइन के बाहर फेंक दिया। इसके बाद उन्होंने बेहद आसानी से कैच को पूरा कर लिया। कैच को पकड़ते हुए मैक्सवेल का बैलेंस एकदम परफेक्ट रहा और उनका पैर कहीं भी बाउंड्री लाइन को टच तक नहीं किया।
बल्ले से रहे फ्लॉप
फील्डिंग में लाजवाब कैच लपकने वाले मैक्सवेल इस मैच में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। मैक्सवेल पहली ही गेंद पर गोल्डन डक पर पवेलियन लौटे। हालांकि, इसके बावजूद मेलबर्न स्टार्स की टीम मुकाबले को अपने नाम करने में सफल रही। मेलबर्न की ओर से डैन लॉरेंस ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया और उन्होंने सिर्फ 38 गेंदों पर 64 रन की धुआंधार पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान लॉरेंस ने 7 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के जमाए। वहीं, कप्तान मार्कस स्टोइनिस का बल्ला भी खूब चला। स्टोइनिस ने 48 गेंदों पर 62 रन की दमदार पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम किरदार निभाया।
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
5 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
6 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
7 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
7 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
8 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
8 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
8 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
9 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines