Glenn Maxwell Retirement: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का खराब प्रदर्शन रहा. टीम लीग स्टेज से बाहर हो गई. सेमीफाइनल तो दूर ऑस्ट्रेलिया सुपर 8 में भी अपनी जगह नहीं बना सकी. 37 साल के ग्लेन मैक्सवेल ने टीम के लिए खराब प्रदर्शन किया. उन्होंने एक भी बड़ी पारी नहीं खेली. जिसके बाद भी वह संन्यास लेने के मूड में नहीं हैं. उन्होंने बड़ा बयान दिया है.
ग्लेन मैक्सवेल ने दिया बड़ा बयान
ऑस्ट्रेलिया में पत्रकारों से बातचीत में मैक्सवेल ने कहा “मुझे लगता है कि अपने भविष्य के बारे में कोई फैसला न लेना शायद अगले 12 महीनों में होने वाली घटनाओं पर आधारित है. विश्व कप के दौरान मुझे ऐसा लगा कि मेरा प्रदर्शन लगातार बेहतर होता गया. मैं शायद विकेट और रनों से जुड़े आंकड़ों की तुलना में मैदान पर अपनी दौड़ और अपनी भावनाओं के आधार पर अपने प्रदर्शन का अधिक आकलन करता हूं.
और मुझे ऐसा लगा कि मैं मैचों में आसानी से आगे बढ़ पा रहा था. मुझे लगा कि मैं अपनी भूमिका को यथासंभव अच्छे से निभा रहा था, और मुझे लगा कि मेरे पास अभी भी बहुत कुछ देने को है.”
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: इंग्लैंड के 5 ‘हथियार’ भारत पर पड़ सकते हैं भारी, बचकर रहना टीम इंडिया!
रिकी पोंटिंग ने की थी भविष्यवाणी
ग्लेन मैक्सवेल फिलहाल संन्यास लेने के मूड में नहीं हैं. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्लेन मैक्सवेल ने 9, 31 और 22 रन बनाए. इससे पहले रिकी पोंटिंग ने ग्लेन मैक्सवेल के संन्यास की भविष्यवाणी की थी और कहा था कि आगामी ओलंपिक 2028 में मैक्सी ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर होंगे.
ये भी पढ़ें: ऐतिहासिक पारी के बाद संजू सैमसन को मिला ICC से बड़ा इनाम, रैंकिंग में लगाई 25 पायदान की छलांग
आईसीसी रिव्यू पर बात करते हुए पोंटिंग ने कहा था कि मैक्सवेल लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम का हिस्सा नहीं होंगे और उनका करियर खत्म होता दिख रहा है. लेकिन अब ऐसा लगता है कि मैक्सवेल पोटिंग की बात को गलत साबित कर देंगे. वह अपने टी-20 करियर को लंबे समय तक के लिए देख रहे हैं.
संबंधित खबरें
IND vs NZ: दूसरे टी20 में फिर बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे धमाल?
4 hrs agoIPL 2027 से पहले ये 10 खिलाड़ी हो सकते हैं रिलीज, लिस्ट में कई बड़े सितारे
5 hrs agoमंधाना-प्रतिका की जोड़ी ने रचा इतिहास, मिताली-हरमनप्रीत का रिकॉर्ड तोड़ा
5 hrs agoIND vs NZ: दूसरे T20 से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव
6 hrs agoVIDEO: अभिषेक शर्मा ने जोरदार स्पीच से बढ़ाया टीम इंडिया का जोश
6 hrs agoजिम्बाब्वे के खिलाफ प्रतिका रावल ने ठोका शतक, टीम इंडिया ने जीता मैच
7 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल करने की मांग पर भड़के सितांशु कोटक
7 hrs agoIND vs NZ: दूसरे मैच में बारिश डालेगी खलल या पूरा होगा मुकाबला?
7 hrs agoCSK को लगा बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे 3 महीन के लिए हुए बाहर
8 hrs agoस्टार खिलाड़ी उमा कशवी पर LIVE मैच में लंगूर ने किया हमला, रोकना पड़ा खेल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines