हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IPL 2024 : RCB को लगा बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी

IPL 2024 RCB: आईपीएल 2024 के बीच अब आरसीबी को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर ने इस पूरे सीजन से ब्रेक ले लिया है।

विज्ञापन
Glenn Maxwell break ipl 2024 Image Credit: Social Media

IPL 2024 RCB: आईपीएल 2024 में लगातार हार से परेशान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की अब टेंशन और ज्यादा बढ़ गई है। टीम के स्टार ऑलराउंडर ने आईपीएल 2024 से ब्रेक ले लिया है। हालांकि इस खिलाड़ी का इस सीजन अभी तक प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। जी हां हम बात कर रहे हैं ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल की।

खराब फॉर्म से जूझ रहे ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल 2024 सीजन-17 से ब्रेक ले लिया है। शनिवार 15 मार्च को आईपीएल 2024 में 30वां मुकाबला आरसीबी और हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मैच में मैक्सवेले नहीं खेले थे। यहां तक की मैक्सवेल बाहर बैठे हुए भी नहीं दिखाई दिए।

आईपीएल 2024 रहा बेहद खराब

इस सीजन मैक्सवेल अभी तक बेहद खराब फॉर्म में दिखे थे। हर मैच में मैक्सवेल टीम को निराश कर रहे थे। एक भी मैच में उनके बल्ले से कोई भी अच्छी पारी नहीं निकली थी। जिसके बाद मैक्सवेल पर काफी सवाल भी उठाए जा रहे थे। इस सीजन मैक्सवेल ने 6 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 5.33 की औसत और 94.11 की स्ट्राइक-रेट से केवल 32 रन बनाए थे। इस दौरान मैक्सवेल तीन बार डक पर आउट भी हुए।

मैक्सवेल ने बताया IPL छोड़ने का कारण

आईपीएल 2024 से ब्रेक लेने से पहले ग्लेन मैक्सवेल ने कहा कि यह मेरे लिए आसान निर्णय था कि अब मेरी जगह टीम में किसी और को मौका दिया जाए। मेरे लिए खुद को थोड़ा मानसिक और शारीरिक आराम देने की जरूरत है। इसको लेकर मैनें कोच और कप्तान से बात की थी। अगर आगे टीम को मेरी जरूरत पड़ती है तो मैं निश्चित रूप से ठोस मानसिकता के साथ वापसी करूंगा। टीम को पावरप्ले के बाद मुझसे जिस प्रकार के प्रदर्शन की उम्मीद थी मैं वो नहीं कर पा रहा था। ये पिछले कुछ सीजन से मेरी ताकत रहा था।

हार के बीच RCB को झटका

आरसीबी के लिए ये सीजन अभी तक बेहद खराब रहा है टीम अभी तक 7 में से 6 मैच हार चुकी है। आरसीबी को अभी तक महज एक ही जीत मिली है। प्वाइंट्स टेबल में टीम सबसे नीचे 10वें स्थान पर है। यहां से एक और हार आरसीबी को प्लेऑफ से बाहर कर देगी।

ये भी पढ़ें:- IPL 2024: उम्मीद न छोड़ें RCB फैंस, अभी भी प्लेऑफ में पहुंच सकती बेंगलुरु, समझें पूरा गणित

ये भी पढ़ें:- RCB vs SRH: चिन्नास्वामी में आया दिनेश कार्तिक का ‘तूफान’, फैंस बोले- ‘DK को विश्व कप में लाओ’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें