SA vs SL: दूसरे टेस्ट मैच से पहले स्टार गेंदबाज हुआ बाहर, राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी की चमकी किस्मत

SA vs SL: साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका लगा है। स्टार खिलाड़ी चोट की वजह से बाहर हो गया है।

SA vs SL (1)

Gerald Coetzee: साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेली जा रही है। पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका ने 233 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम किया था। दूसरा मैच 5 दिसंबर से खेला जाएगा। इस मैच से पहले साउथ अफ्रीका टीम को बड़ा झटका लगा है। साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी इंजरी की वजह से दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं।

विज्ञापन

इस खिलाड़ी को मिलेगा मौका

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम में गेराल्ड कोएत्जी की जगह तेज गेंदबाज क्वेना मफाका को शामिल किया जाएगा। क्वेना मफाका को आईपीएल 2025 ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में शामिल किया है। इससे पहले वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं। मफाका ने इस साल ही साउथ अफ्रीका के लिए टी-20I में डेब्यू किया है। मफाका लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2024 में हिस्सा बने मफाका ने खासा प्रभावित किया था। आईपीएल ऑक्शन में उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 1.50 करोड़ रुपये खर्च कर अपनी टीम का हिस्सा बनाया था।

विज्ञापन

गेराल्ड कोएत्जी पहले मैच में हुए थे चोटिल

श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले मैच में गेराल्ड कोएत्जी को चौथे दिन गेंदबाजी के दौरान चोट लगी थी। तब से ही ऐसा कयास लगाया जा रहा था कि मकाफा दूसरे टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। उनके दाएं कमर में मांसपेशियों में खिंचाव के कारण छह सप्ताह तक बाहर रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ESPNcricinfo (@espncricinfo)

विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका का स्क्वॉड (South Africa Squads)

टोनी डी जोरजी, एडेन मार्कराम, ट्रिस्टन स्टब्स, टेम्बा बावुमा, डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, मार्को जानसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा।

राल्ड कोएत्जी का रहा था शानदार प्रदर्शन

पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ राल्ड कोएत्जी ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने मार्को जानसेन के साथ मिलकर श्रीलंकाई बल्लेबाजों को खूब परेशान किया था। उन्होंने पहले मैच की 2 पारियों में 4 विकेट अपने नाम किए थे। उनके अलावा मार्को जानसेन ने दोनों ही पारियों में 11 सफलता प्राप्त की थी। जानसेन एक टेस्ट मैच में 10 विकेट हॉल लेने वाले पहले बाएं हाथ के अफ्रीकी गेंदबाज बने थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ