Gerald Coetzee IND vs SA 1st T20: टेस्ट क्रिकेट की हार को भुलाकर अब बारी है टी-20 में रंग जमाने की। चार मैचों की टी-20 सीरीज में भिड़ने के लिए सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी साउथ अफ्रीका पहुंच चुकी है। भारत की युवा सेना के पास विदेशी सरजमीं पर धमाल मचाने का यह सुनहरा मौका है। अभिषेक शर्मा, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा जैसे प्लेयर्स इस सीरीज में अपनी छाप छोड़ने को बेकरार होंगे। हालांकि, प्रोटियाज के खिलाफ उन्हीं के घर में टीम इंडिया के लिए राह आसान नहीं होगी। हार्दिक पांड्या और कप्तान सूर्यकुमार यादव का खास यार ही डरबन के मैदान पर भारतीय टीम के लिए बड़ा खतरा बन सकता है।
हार्दिक-सूर्या का यार बनेगा सिरदर्द!
अब अगर आप भी सोच रहे हैं कि हार्दिक और सूर्यकुमार यादव का कौन या वो दोस्त है, जो टीम इंडिया के लिए खतरा बन सकता है, तो इसके जवाब आपको दे दिए देते हैं। दरअसल, सूर्या-हार्दिक का यार साउथ अफ्रीका की टीम में मौजूद है और वो नाम है गेराल्ड कोएत्जी।
कोएत्जी आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेले थे। मुंबई की कप्तानी पिछले सीजन हार्दिक पांड्या ने ही संभाली थी और सूर्या भी उसी टीम का हिस्सा हैं। कोएत्जी कप्तान हार्दिक और सूर्या के मास्टर प्लान से अच्छे से वाकिफ होंगे। इसके साथ ही कोएत्जी बल्लेबाजी में हार्दिक और सूर्या की कमजोरियों को भी अच्छी तरह से जानते होंगे और इसका फायदा वह टी-20 सीरीज में उठाना चाहेंगे।
टी-20 में दमदार कोएत्जी का रिकॉर्ड
गेराल्ड कोएत्जी का रिकॉर्ड टी-20 क्रिकेट में दमदार रहा है। कोएत्जी के पास अच्छी पेस मौजूद है, जिसके दम पर वह भारतीय बल्लेबाजों की नाक में दम कर सकते हैं। अब तक खेले 6 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज ने 8 विकेट निकाले हैं। वहीं, ओवरऑल कोएत्जी ने कुल 60 टी-20 मैचों में कुल 82 विकेट चटकाए हैं। अपनी घरेलू सरजमीं पर कोएत्जी सूर्या एंड कंपनी के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। आईपीएल 2024 में खेले 10 मैचों में कोएत्जी ने 13 विकेट निकाले थे। हालांकि, उनका इकॉनमी 10 के ऊपर रहा था।
डरबन में टीम इंडिया का रिकॉर्ड शानदार
भारतीय टीम का रिकॉर्ड डरबन के किंग्समीड मैदान पर शानदार रहा है। इस ग्राउंड पर अब तक खेले पांच मैचों में से टीम इंडिया ने चार में जीत का स्वाद चखा है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इसी रिकॉर्ड को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
संबंधित खबरें
खराब मौसम के कारण इंडिया के हाथ से निकल गई जीत, पडिक्कल की मेहनत गई बेकार
10 mins agoआयुष बडोनी ने ठोका लगातार दूसरा दोहरा शतक, वर्ल्ड रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
15 mins agoदेवदत्त पडिक्कल का बीमारी के कारण 2022 में खत्म होने वाला था करियर
50 mins agoन्यूजीलैंड में आकिब नबी ने बरपाया कहर, 3 ओवर में 3 विकेट लेकर मचाया धमाल
1 hr agoLIVE: एलन और मिचेल ने संभाला मोर्चा, न्यूजीलैंड का स्कोर 50 के पार
2 hrs agoसुरेश रैना ने धोनी-युवराज से कर दी युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा की तुलना
2 hrs agoकब और कहां फ्री में देखें भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा मुकाबला?
4 hrs agoवेलिंगटन में NZ का बहुत ही खराब रहा है रिकॉर्ड, टीम IND के पास है बड़ा मौका
5 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
13 hrs ago2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines