Scotland vs Netherlands: वनडे क्रिकेट इतिहास में नीदरलैंड्स ने पहली बार 300 से ज्यादा का स्कोर चेज किया है। स्कॉटलैंड के खिलाफ नीदरलैंड्स ने ये बड़ा कारनामा करके दिखाया है। इस मैच में स्कॉटलैंड को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम के बल्लेबाज जॉर्ज मुन्से ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 15 साल पुराना रिकॉर्ड दिया। इस मैच में जॉर्ज मुन्से दोहरा शतक लगाने से चूक गए थे।
जॉर्ज मुन्से ने तोड़ा 15 साल पुराना रिकॉर्ड
नीदरलैंड्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए जॉर्ज मुन्से ने 150 गेंदों पर 191 रन की शानदार पारी खेली थी, हालांकि वे अपना पहला दोहरा शतक लगाने के बेहद करीब थे। अपनी पारी के दौरान मुन्से ने 14 चौके और 11 छक्के लगाए थे। जॉर्ज मुन्से अब वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले एसोसिएट बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड आयरलैंड के धाकड़ बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग के नाम था, जिन्होंने साल 2010 में कनाडा के खिलाफ 177 रन की पारी खेली थी।
क्या होता है एसोसिएट बल्लेबाज?
एसोसिएट टीमें वे होती है जो आईसीसी की फुल टाइम मेंबर नहीं होती है। इन टीमों के खिलाड़ियों को ही एसोसिएट बल्लेबाज या गेंदबाज कहा जाता है।
ऐसा रहा मैच का हाल
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड ने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 359 रन बनाए थे। जिसमें मुन्से के 191 रन शामिल थे। इसके अलावा मैथ्यू क्रॉस ने 59 रन की पारी खेली थी। वहीं इस विशाल लक्ष्य को नीदरलैंड्स ने 49.2 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। नीदरलैंड्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए मैक्स ओ डाउड ने सबसे ज्यादा 158 रन की पारी खेली थी। जिसके चलते उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था
ये भी पढ़ें;- भारत-इंग्लैंड को पछाड़कर नीदरलैंड्स ने वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास, पहली बार किया ये कारनामा
संबंधित खबरें
IND vs WI: वेस्टइंडीज से मिली हार के बाद क्या बोले शुभमन गिल? बताई मैच गंवाने की असली वजह
6 hrs agoIND vs WI: शाई होप की 162 रनों की पारी से भारत को मिली शिकस्त, वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
7 hrs agoIND vs WI: शाई होप ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, लगातार दूसरा शतक जड़कर बनाए 3 बड़े कीर्तिमान
7 hrs agoIndia vs Brazil: भारतीय फुटबॉल टीम को मिली करारी शिकस्त, ब्राजील ने 4-0 से हराकर दर्ज की जीत
8 hrs agoAsian Games 2026: गोल्ड जीतने के बाद टीम इंडिया पर होगी पैसों की बारिश? जानिए कितनी मिलेगी प्राइज मनी
8 hrs agoIND vs PAK: भारत और पाकिस्तान ने मिलकर बना दिए सबसे ज्यादा रन, 14 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
9 hrs agoINDC vs AUSC: इंडिया चैंपियंस ने ऑस्ट्रेलिया को 46 रनों से हराया, युवराज-धवल बने जीत के हीरो
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में बनाया छक्कों का नया रिकॉर्ड, इंग्लैंड को छोड़ा पीछे
9 hrs agoIrani Cup 2026: ऋषभ पंत दूसरी पारी में भी हो गए बुरी तरह से फेल, रेस्ट ऑफ इंडिया ने किया कमबैक
9 hrs agoIND vs WI: एमएस धोनी के बराबर पहुंचे केएल राहुल, शतक लगाने के मामले में सुरेश रैना को पछाड़ा
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines