हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

श्रीलंका दौरे से पहले गौतम गंभीर के शिष्य ने की शादी, सामने आईं शादी की फोटोज

Chetan Sakariya’s wedding: कोलकाता नाइटराइडर्स के पेसर चेतन साकरिया ने अपनी गर्लफ्रेंड मेघना जामबूचा से शादी रचा ली है। उनकी इस शादी में कुछ ही क्रिकेटर पहुंचे थे। जयदेव उनादकट भी इस शादी का हिस्सा बने थे। दोनों ने एक निजी इवेंट में शादी की थी।

विज्ञापन

Chetan Sakariya’s Wedding: 26 जुलाई से टीम इंडिया का श्रीलंका का दौरा शुरू हो रहा है। इस दौर से पहले टीम इंडिया पेसर चेतन सकारिया ने अपनी गर्लफ्रेंड मेघना जामबूचा से शादी रचा ली है। उनकी इस शादी में कुछ ही क्रिकेटर पहुंचे थे। जयदेव उनादकट भी इस शादी का हिस्सा बने थे। दोनों ने एक निजी इवेंट में शादी की थी। वो इस बार आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स का हिस्सा थे, जिसके मेंटर गौतम गंभीर थे।

चेतन सकारिया इन तस्वीरों में काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। जयमाल सेरेमनी के दौरान दोस्तों ने चेतन को अपने कंधे पर उठाया था। इस दौरान मेघना जामबूचा उन्हें वरमाला पहनाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन चेतन अपना सिर हटाते हुए दिख रहे हैं। हालांकि मेघना जामबूचा ने जल्दी से उन्हें वरमाला डाल दिया।

चेतन सकारिया की हल्दी की भी फोटो सोशल मीडिया पर आई थी। इसमें भी वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे थे। उनकी हल्दी की फोटो सोशल मीडिया पर आने के बाद फैंस ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन

चेतन और मेघना की सगाई पिछले साल हुई थी। दोनों काफी समय एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अपनी साथ की फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

तेज गेंदबाज चेतन सकारिया को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 50 लाख रुपये कीमत में खरीदा था। हालांकि उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। वो दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स  के लिए खेल चुके हैं।

विज्ञापन

चेतन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज को शेयर करते रहते हैं। वो अपनी गर्लफ्रेंड के लिए सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा रोमांटिक लाइन को भी लिखते रहते हैं।

भारत के लिए चेतन सकारिया ने कुल 2 टी20I मैच खेले है। इसमें उन्होंने 1 विकेट हासिल किया है। वो भारत के लिए वनडे मैच भी खेल चुके हैं। इसमें उन्हें एक विकेट मिला था।

विज्ञापन

उन्होंने अपनी नई स्विंग से सभी से प्रभावित किया था। गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद उम्मीद कर सकते हैं कि वो जल्द ही टीम इंडिया की जर्सी में दिख सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola