Gautam Gambhir: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को 0-2 से करारी हार का सामना करना पड़ा. साउथ अफ्रीका से घर में सूपड़ा साफ होने के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर की कोचिंग पर सवाल उठ रहे हैं. सीरीज के दौरान पिच, प्लेइंग XI और खिलाड़ियों की बैटिंग पोजिशन को लेकर भी उनकी आलोचना की जा रही है. इस बीच क्रिकेट गलियारों में ये भी चर्चा है कि गंभीर के ट्रैक रिकॉर्ड को देखकर उन्हें बर्खास्त किया जा सकता है. वहीं, गंभीर कोच पद पर बने रहेंगे या नहीं, इसपर BCCI से एक नई जानकारी सामने आई है.
क्या गौतम गंभीर होंगे बर्खास्त?
दरअसल, गंभीर की कोचिंग में भारत ने घर पर पिछले तीन टेस्ट सीरीज में दो बार क्लीन स्वीप झेला है. साउथ अफ्रीका से पहले न्यूजीलैंड ने भी टीम इंडिया को घर में 0-3 से हराया था. अब 25 सालों के बाद अफ्रीकी टीम से टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद गंभीर को कोच पद से हटाने की मांग की जा रही है. ऐसे में गंभीर के कोच पद को लेकर BCCI से अंदर की बात सामने आई है.
BCCI के एक सूत्र ने ANI से बात करते हुए साफ कहा कि, “गौतम गंभीर तीनों फॉर्मेट में हेड कोच बने रहेंगे, इस पर अभी कोई फैसला नहीं लिया जा रहा है.” बता दें, गंभीर को बीसीसीआई ने तीन साल के लिए टीम इंडिया का हेड कोच बनाया है और उनका कार्यकाल 2027 वर्ल्ड कप तक रहेगा.
ये भी पढ़ें- PAK vs SL: आखिरी ओवर में श्रीलंका ने मारी बाजी, जीते हुए मैच में इन 5 पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने कटाई नाक
गंभीर की कोचिंग ने भारत ने जीते दो खिताब
गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया ने कुल 19 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें टीम ने सिर्फ 7 मैच जीते, 10 मैच हारे और 2 मुकाबले ड्रॉ रहे. उनकी कोचिंग में भारत का टेस्ट सीरीज जीत का प्रतिशत केवल 36.84% रहा है. भले ही टेस्ट में भारत का रिकॉर्ड शानदार न रहा हो, लेकिन उनकी कोचिंग में टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप जैसी दो बड़े खिताब अपने नाम किए हैं. टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया अलग ही लय में नजर आ रही है और खिलाड़ी निडर होकर खेल रहे हैं.
इस आत्मविश्वास के पीछे भी गंभीर का योगदान है. गंभीर का अगला मिशन टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतना है. अगर वह इसमें सफल नहीं होते हैं, तो बीसीसीआई उनके कार्यकाल पर फिर से विचार कर सकता है. फिलहाल 2027 तक गंभीर का टीम इंडिया का कोच रहना तय है.
ये भी पढ़ें- IND vs SA: साउथ अफ्रीका सीरीज के बीच होगा शुभमन गिल का शानदार कमबैक! इस दिन मैदान पर बिखेरेंगे जलवा?
संबंधित खबरें
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
18 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
28 mins ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला दूसरे टी-20 की प्लेइंग 11 में मौका
1 hr agoसहवाग-द्रविड़ के बेटों की होगी भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले में एंट्री?
1 hr agoLIVE: ईशान किशन लौटे पवेलियन, भारत को लगा दूसरा झटका
2 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए रजत पाटीदार ने ठोका दावा
2 hrs agoIND A vs AUS A: भारत को मिली लगातार दूसरी हार, ऋतुराज-पडिक्कल फिर हुए फ्लॉप
3 hrs agoSA vs AUS: स्टीव स्मिथ ने हासिल किया बड़ा कीर्तिमान
3 hrs ago2026 के बचे हुए महीनों में कितने मैच खेलेगा भारत? नोट करें पूरा शेड्यूल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines