Team India New Head Coach: टीम इंडिया को जल्द ही नया हेड कोच मिलने वाला है। इसको लेकर बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने 18 जून को पू्र्व भारतीय दिग्गज गौतम गंभीर का इंटरव्यू लिया। गौतम गंभीर का टीम इंडिया का नया हेड कोच बनना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक गंभीर ने कोच बनने के लिए बीसीसीआई के सामने कुछ शर्तें भी रखी है। जिनमें से एक शर्त सामने आई है। गौतम गंभीर ने टीम इंडिया का फील्डिंग कोच बनाने के लिए इस दिग्गज के नाम की सिफारिश बीसीसीआई के सामने की है।
गंभीर की पहली शर्त
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार गौतम गंभीर ने टीम इंडिया का फील्डिंग कोच बनाने के लिए बीसीसीआई के सामने पूर्व दिग्गज साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर जॉन्टी रोड्स के नाम का प्रस्ताव रखा है। जॉन्टी रोड्स को लेकर पहली पहल बीसीसीआई नहीं बल्कि गौतम गंभीर ने की है।
अगर गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बन जाते हैं तो उनके पास फील्डिंग, बैटिंग और गेंदबाजी कोच चुनने का पूरा अधिकार होगा। जॉन्टी रोड्स अपने समय के दुनिया के सबसे बेहतरीन फील्डर हुआ करते थे। वहीं आईपीएल में जॉन्टी लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के फील्डिंग कोच भी हैं। इसके अलावा गंभीर भी आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटोर रह चुके हैं ऐसे में दोनों का तालमेल भी काफी अच्छा माना जाता है।
ये भी पढ़ें:- Video: सुपर-8 में एक मैच जीतकर भी मिल सकती है सेमीफाइनल में जगह, समझे पूरा समीकरण
राहुल द्रविड़ का कार्यकाल हो रहा खत्म
टीम इंडिया फिलहाल विश्व कप 2024 में धमाल मचा रही है। टीम इंडिया के मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ हैं और उनका कार्यकाल इस विश्व कप के बाद खत्म होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई काफी समय से भारतीय टीम के लिए नया हेड कोच खोज रही है।
शुरुआत में टीम इंडिया का हेड बनने के लिए कई पूर्व दिग्गज के नाम सामने आए थे। जिसमें ज्यादातर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों के नाम शामिल थे लेकिन बाद में बीसीसीआई ने साफ इंकार कर दिया था कि टीम इंडिया का हेड कोच कोई ऑस्ट्रेलियाई नहीं बनेगा। वहीं आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत के बाद से गौतम गंभीर बीसीसीआई की पहली पसंद बने हुए हैं।
ये भी पढ़ें:- गौतम गंभीर ही नहीं इस दिग्गज का भी बीसीसीआई ने लिया इंटरव्यू, रह चुका है इंडियन विमेंस टीम का कोच
ये भी पढ़ें:- वेस्टइंडीज पहुंचकर शर्टलेस हुए Virat Kohli, फैंस का देखें रिएक्शन
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
2 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
3 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
3 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
4 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
4 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
5 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines