हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ट्रेनिंग के दौरान गौतम गंभीर ने लगाई थी बॉलिंग कोच मोर्कल को लताड़, रिपोर्ट में सामने आई बड़ी वजह

Gautam Gambhir: गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद टीम इंडिया लगातार हार रही है। अब खबर है कि उनके और बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल के बीच भी सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

विज्ञापन
Team India

Gautam Gambhir Angry On Morne Morkel: ऑस्ट्रेलिया के हाथों बॉर्डर-गावस्कर सीरीज गंवाने के बाद टीम इंडिया के साथ सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। टीम के लगातार हारने पर सुनील गावस्कर सहित कई पूर्व क्रिकेटर्स कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच गौतम गंभीर से कड़े सवाल पूछ चुके हैं। बीसीसीआई इस समय इन्हीं मुद्दों को सुलझाने में बिजी है। इन सब मामलों के बीच यह बात निकलकर सामने आई है कि गंभीर और बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल के बीच ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान अनबन हो गई थी।

‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई के अधिकारियों को प्रैक्टिस सेशन के दौरान हुई इस घटना से अवगत करा दिया गया है, जिसे जल्द ही सुलझाए जाने की जरूरत है।’ पता चला है कि एक निजी मीटिंग की वजह से मोर्कल ट्रेनिंग में थोड़ा देरी से पहुंचे थे। इसको लेकर बीसीसीआई के सूत्र ने बताया, ‘गंभीर अनुशासन को लेकर बहुत सख्त हैं। उन्होंने मैदान पर ही मोर्केल को फटकार लगाई। बोर्ड को बताया गया है कि दौरे के बाकी दिनों में मोर्केल ने उनसे थोड़ी दूरी बना ली थी। टीम की बेहतरी के लिए दोनों को ही इस मुद्दे को सुलझाना होगा।’

यह भी पढ़ें: Champions Trophy 2025: क्या चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाएंगे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा? जानें क्या है सच्चाई

विज्ञापन

सहयोगी स्टाफ पर BCCI रख रहा कड़ी नजर

यह भी पता चला है कि बीसीसीआई सहयोगी स्टाफ के प्रदर्शन पर कड़ी नजर रख रहा है और सीनियर खिलाड़ियों से उनके योगदान पर प्रतिक्रिया मांग रहा है। बता दें कि महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भी विराट कोहली के बार-बार एक ही तरह से आउट होने के बाद बैटिंग कोच की भूमिका पर सवाल उठाए थे।

सवालों के घेरे में अभिषेक नायर

सूत्र ने कहा, ‘बल्लेबाजी कोच अभिषेक नायर खास तौर पर सवालों के घेरे में हैं। गंभीर खुद एक बेहतरीन बल्लेबाज रहे हैं। बोर्ड ने खिलाड़ियों से नायर के इनपुट को लेकर सवाल पूछे हैं। इसी तरह असिस्टेंट कोच रेयान टेन डोशेट की भूमिका पर भी चर्चा हो रही है। अंतरराष्ट्रीय अनुभव की कमी और इंटरनेशनल क्रिकेटर के प्रदर्शन को बेहतर बनाने में योगदान देने की उनकी क्षमता पर सवाल उठाए गए हैं।’ बीसीसीआई सहयोगी स्टाफ के कॉन्ट्रैक्ट को दो-तीन साल तक सीमित करने पर विचार कर रहा है। सूत्र ने कहा, ‘बोर्ड को लगता है कि कोचों द्वारा टीम के साथ बहुत समय बिताने के बाद वफादारी के मुद्दे सामने आते हैं।’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: विनोद कांबली की हालत देखकर आ जाएगा रोना, चलने में भी हो रही दिक्कत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola