KKR Vs SRH: जीत के बाद नीतीश राणा ने किया बड़ा खुलासा, गौतम गंभीर के स्पेशल मैसेज के बारे में बताया

Gautam Gambhir, Nitish Rana: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का फाइनल मुकाबला अब समाप्त हो चुका है। 74 मुकाबलों के बाद आखिरकार इस सीजन की चैंपियन टीम मिल ही गई।

Gautam Gambhir I will be happy when we win trophy Nitish Rana KKR Vs SRH IPL 2024 Final

कोलकाता नाइटराइडर्स ने 8 विकेट से जीता मुकाबला।

Gautam Gambhir, Nitish Rana: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का फाइनल मुकाबला अब समाप्त हो चुका है। 74 मुकाबलों के बाद आखिरकार इस सीजन की चैंपियन टीम मिल ही गई। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले निर्णायक मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से मात दी। इसके साथ ही KKR ने 2012, 2014 के बाद 2024 में तीसरी ट्रॉफी अपने नाम की। टीम की सफलता में खिलाड़ियों के साथ ही मेंटॉर गौतम गंभीर का अहम योगदान रहा। मैच के बाद गंभीर काफी खुश भी नजर आए। ओनर शाहरुख खान ने उन पर जमकर प्यार लुटाया।

विज्ञापन

राणा ने किया बड़ा खुलासा

जीत के बाद KKR के पूर्व कप्तान नीतीश राणा ने बड़ा खुलासा किया। उन्होंने मेंटॉर गौतम गंभीर के स्पेशल मैसेज के बारे में सभी को बताया। राणा ने कहा, “जब गौतम गंभीर भाई को टीम का मेंटॉर नियुक्त किया गया था तो मैंने उन्हें मैसेज किया था और कहा था कि मैं बहुत खुश हूं कि आप KKR में वापस आ गए हैं। इस पर गंभीर भाई ने रिप्लाई किया था कि मुझे तब खुशी होगी जब हम IPL की ट्रॉफी उठा रहे होंगे। आज वह दिन आ गया है और मैं गौतम गंभीर भाई के इस मैसेज को कभी नहीं भूलूंगा।”

विज्ञापन

17वें सीजन में शानदार रहा प्रदर्शन

IPL 2024 में कोलकाता नाइटराइडर्स के प्रदर्शन पर नजर डालें तो लीग स्टेज में टीम ने 14 मैच खेले। इस दौरान KKR ने 9 मैच जीते और 3 में उन्हें हार मिली। 2 मैच बेनतीजा भी रहे। 20 अंकों के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रही। इसके बाद पहले क्वालीफायर मुकाबले में कोलकाता ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर सीधे फाइनल में एंट्री ली। पूरे सीजन अच्छा प्रदर्शन करने वाली KKR ने निर्णायक मैच में एकतरफा जीत दर्ज की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ