Gautam Gambhir: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर अपने एग्रेसिव रवैये के लिए जाने जाते हैं। मैदान पर भी गौतम गंभीर कई बार दूसरी टीम के खिलाड़ियों से लड़ चुके हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में उनकी और शाहिद अफरीदी की लड़ाई हर क्रिकेट फैन को याद है। इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने गौतम गंभीर को लेकर एक किस्सा बताया है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।
आकाश चोपड़ा ने गौतम गंभीर को लेकर किया बड़ा खुलासा
हाल में ही पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने राज शमानी के यू-ट्यूब पॉडकास्ट पर हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर से जुड़ा एक अनसुना किस्सा बताया। उन्होंने कहा, “गौतम गंभीर हमेशा से ही ऐसे रहे हैं। उन्होंने अपने गेम पर बहुत ज्यादा मेहनत की है। वो थोड़े गंभीर थे और बहुत ज्यादा रन बनाते थे। वो हमेशा अपनी दिल की बात कहते हैं। लेकिन उन्हें गुस्सा बहुत जल्दी आ जाता है। लेकिन हर किसी का अपना एक व्यक्तित्व होता है।”
उन्होंने आगे कहा, “दिल्ली में एक बार उन्होंने एक ट्रक ड्राइवर से झगड़ा कर लिया था। इस दौरान वो अपनी कार से बाहर निकले और ट्रक पर चढ़कर ड्राइवर का कॉलर पकड़ लिया। उन्होंने ऐसा इस वजह से किया था क्योंकि ड्राइवर ने गलत मोड़ लिया था और गालियां दे रहा था। मैं उन्हें कह रहा था कि ये तुम क्या कह रहे हो? वो ट्रक ड्राइवर है और तुम इतने छोटे हो।”
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में होगी चैंपियंस ट्रॉफी या नहीं? ICC की ओर से आ गया जवाब
“हम दोस्त नहीं थे”
गौतम गंभीर के साथ अपने रिश्ते को लेकर उन्होंने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो हम दोस्त नहीं थे। शुरू से ही हम कंपीटिटर थे। गौतम एक जोशीला लड़का था। अपने काम को लेकर वो बहुत ज्यादा मेहनती था और गंभीर था। लेकिन हमेशा ही अपनी दिल की बात को खुलकर रखता था।”
ये भी पढ़ें: जय शाह के ICC अध्यक्ष बनने पर मोहसिन नकवी ने तोड़ी पहली बार चुप्पी, चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर किया बड़ा दावा
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
18 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
30 mins agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
34 mins agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
1 hr agoमैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
1 hr agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
1 hr agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
2 hrs agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
2 hrs ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
2 hrs ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines