IND vs ENG: रोहित-कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट पर गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- किसी को भी हक नहीं...

Gambhir Kohli-Rohit Retirement: भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने पहली बार विराट कोहली और रोहित शर्मा के रिटायरमेंट को लेकर चुप्पी तोड़ी है।

Gautam Gambhir

Gautam Gambhir

Gambhir Kohli-Rohit Retirement: टीम इंडिया के दो दिग्गज खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट को एक हफ्ते के अंदर अलविदा कह दिया। पहले रोहित शर्मा ने क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया, तो इसके कुछ दिनों बाद ही कोहली ने भी अपने पसंदीदा फॉर्मेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी। रोहित-कोहली के इंग्लैंड दौरे से पहले लिए गए संन्यास को लेकर कई तरह के सवाल खड़े किए गए। कुछ रिपोर्ट्स ऐसी भी सामने आईं कि कोहली पर रिटायरमेंट लेने का प्रेशर बनाया गया। इस बीच, भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने पहली बार दोनों दिग्गज प्लेयर्स के संन्यास को लेकर चुप्पी तोड़ी है।

कोहली-रोहित के संन्यास पर बोले गंभीर?

गौतम गंभीर ने सीएनएन न्यूज 18 के साथ बातचीत करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि गेम को शुरू करना और उसको कब फिनिश करना है यह एक निजी फैसला होता है। इसमें दखल देने का हक किसी को भी नहीं है चाहे वो कोच हो, सिलेक्टर या फिर देश का कोई भी नागरिक। यह कोई नहीं बता सकता है कि आपको कब रिटायर होना है। संन्यास लेने की आवाज अंदर से आती है।” गंभीर ने माना कि कोहली-रोहित के अनुभव की कमी टीम को खलेगी। हालांकि, उन्होंने कहा कि यह बाकी प्लेयर्स के लिए अच्छा मौका भी होगा।

हेड कोच ने कहा, “जाहिर तौर पर यह मुश्किल होगा, लेकिन यह बाकी प्लेयर्स के लिए खुद को साबित करने का अच्छा मौका होगा। किसी का ना होना किसी दूसरे प्लेयर के लिए देश की खातिर कुछ स्पेशल करने का चांस होता है।” इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान जल्द होना है। टीम के साथ-साथ नए टेस्ट कैप्टन की घोषणा हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत आगरकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में करेंगे। भारतीय टीम को इंग्लैंड दौरे पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसका आगाज 20 जून से होना है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ