गौतम गंभीर क्यों बने BCCI के फेवरेट? सामने आई ये वजह

Gautam Gambhir Head Coach Race: टीम इंडिया के हेड कोच पद के लिए गौतम गंभीर का नाम लगभग फाइनल माना जा रहा है। बीसीसीआई की ओर से इसका ऐलान जल्द ही किया जा सकता है।

Gautam Gambhir

Gautam Gambhir

Gautam Gambhir Head Coach Race: पूर्व दिग्गज क्रिकेटर गौतम गंभीर का टीम इंडिया का कोच बनना लगभग तय माना जा रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हाल ही में उनका इंटरव्यू लिया। कहा जा रहा है कि बीसीसीआई गंभीर की शर्तें मानने को तैयार है। जूम पर हुए इंटरव्यू के दौरान उनसे कई सवाल पूछे गए। जिसमें सीनियर खिलाड़ियों से डील करने जैसे सवाल शामिल थे। गंभीर के अलावा डब्ल्यूवी रमन का भी नाम इस रेस में शामिल हुआ है, लेकिन गौतम सबसे बड़े दावेदार हैं। आखिर गंभीर के नाम पर बीसीसीआई के अधिकारी इतनी दिलचस्पी क्यों दिखा रहे हैं, वे बीसीसीआई के फेवरेट कैसे बन गए। इसे लेकर एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है।

विज्ञापन

गौतम गंभीर इस वजह से बने फेवरेट 

आईएएनएस की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि बीसीसीआई अधिकारी गंभीर की कोचिंग स्किल से प्रभावित हैं। वे इस बात से प्रभावित हैं कि गंभीर ने केकेआर में युवा खिलाड़ियों को किस तरह से ट्रेनिंग दी। यही वजह है कि जिस फ्रेंचाइजी को दूर-दूर तक दावेदार नहीं माना जा रहा था, आखिरकार उसने शानदार प्रदर्शन कर खिताब जीत लिया। गंभीर ने केकेआर को अपना तीसरा आईपीएल जीतने में मदद की।

विज्ञापन

बीसीसीआई ने मानी शर्तें

कहा जा रहा है कि गंभीर ने भी बीसीसीआई के सामने कुछ शर्तें रखीं। जिसमें उन्होंने केकेआर की तरह टीम को चलाने में पूरी छूट दिए जाने की बात कही। माना जा रहा है कि बीसीसीआई के बड़े अधिकारियों ने उनकी इस शर्त पर सहमति जताई है। बीसीसीआई की तरफ से गौतम गंभीर के नाम का ऐलान जल्द ही किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जोंटी रोड्स बन सकते हैं फील्डिंग कोच

गंभीर के साथ ही फील्डिंग कोच के लिए भी एक दिग्गज का नाम सामने आया है। कहा जा रहा है कि जोंटी रोड्स टीम इंडिया के फील्डिंग कोच हो सकते हैं। गौतम गंभीर ने ही उन्हें फील्डिंग कोच के लिए संपर्क किया है। जून के आखिरी हफ्ते में बीसीसीआई की ओर से नए कोचिंग स्टाफ का ऐलान किया जा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ