Gautam Gambhir Cricket Duties: भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने बड़ा ऐलान कर दिया है। खिलाड़ी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट डालकर इसकी जानकारी दी है। गौतम गंभीर ने कहा कि मैं अपना समय क्रिकेट को देना चाहता हूं, इस कारण से मुझे राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त किया जाए। ऐसे में बड़ा सवाल है कि गौतम गंभीर क्रिकेट के किन-किन जिम्मेदारियों के साथ जुड़े हैं, जिसके कारण से खिलाड़ी को यह फैसला लेना पड़ा है। नीचे पढ़िए गंभीर क्रिकेट में क्या-क्या अहम भूमिका निभा रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: किंग कोहली के खौफ से डरे जेम्स एंडरसन! कहा- अच्छा है विराट नहीं खेल रहा, नहीं तो…
ये भी पढ़ें:- आयरलैंड ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, भारत और न्यूजीलैंड को भी छोड़ा पीछे
इन जिम्मेदारियों से जुड़े हैं खिलाड़ी
आगामी महीनों में आईपीएल के साथ-साथ लोकसभा चुनाव भी होने जा रहे हैं। ऐसे में अगर गंभीर चुनाव पर फोकस करते, तो शायद वह क्रिकेट को समय नहीं दे पाते, इसी कारण से खिलाड़ी ने यह ऐलान किया है। गौतम गंभीर आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपरजाइंट्स के मेंटर थे, लेकिन आईपीएल 2024 से पहले गंभीर ने अपनी जिम्मेदारी एक बार फिर से बदल ली है और अपनी पुरानी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़ गए हैं। ऐसे में आईपीएल 2024 में खिलाड़ी कोलकाता के साथ बतौर मेंटर अपनी जिम्मेदारी निभाते दिखेंगे। आईपीएल के अलावा भी गौतम गंभीर क्रिकेट मैच के लिए कमेंट्री किया करते हैं। इंटरनेशनल मुकाबले में गंभीर को अक्सर कमेंट्री करते देखा गया है। इन्हीं कुछ कारणों से खिलाड़ी ने कहा कि मुझे मेरे राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करें।
ये भी पढ़ें:- चुनावी मैदान में नहीं, अब क्रिकेट के मैदान पर दिखेंगे गौतम गंभीर, जानें किन जिम्मेदारियों के कारण लिया ये फैसला
गंभीर के पोस्ट पर कई कयास
गौतम गंभीर का पोस्ट सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गया है। गंभीर ने एक पोस्ट के साथ कई सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने खुद को राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त करने बात कही है। इसका अर्थ लोग अलग-अलग तरीके से निकाल रहे हैं। क्या गंभीर के बयान का अर्थ है कि उन्होंने पॉलिटिक्स पूरी तरह छोड़ने का फैसला क्या है या फिर वह फिलहाल के लिए ब्रेक लेना चाह रहे हैं, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 : आईपीएल में डेथ बॉलिंग के बादशाह हैं ये 5 गेंदबाज, लिस्ट में बुमराह से ऊपर एक भारतीय
गंभीर ने ट्वीट कर क्या कहा
गंभीर ने अपने ट्विटर हैंडल पर जो पोस्ट किया है, उसमें उन्होंने लिखा है कि मैंने माननीय पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से अनुरोध किया है मुझे मेरे राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्ती दी जाए। मैं क्रिकेट पर अधिक फोकस करना चाह रहा हूं इस कारण से मुझे यह फैसला लेना पड़ा है। मैं माननीय नरेंद्र मोदी और माननीय अमित शाह को हृदय से धन्यवाद देना चाहता हूं कि मुझे लोगों का सेवा करने का मौका दिया। आखिरी में गंभीर ने जय हिंद लिखा है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स ने किया टीम में बड़ा बदलाव, साउथ अफ्रीका के दिग्गज की हुई एंट्री
संबंधित खबरें
WPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
56 mins ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
2 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
10 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
11 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
12 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
12 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines