Gautam Gambhir and Virat Kohli Interview: फैंस को अक्सर क्रिकेट मैदान पर विराट कोहली और टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिला करती थी। लेकिन अब ये दोनों दिग्गज एकसाथ एक टीम में मौजूद हैं। वहीं बांग्लादेश टेस्ट सीरीज से पहले गौतम गंभीर और विराट कोहली का एक इंटरव्यू सामने आया है। जिसमें दोनों खुलकर एक-दूसरे से बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों के इस वीडियो पर फैंस काफी मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।
BCCI ने शेयर किया वीडियो
भारतीय टीम को 19 सितंबर से बांग्लादेश के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज में विराट कोहली एक्शन में होने वाले हैं। वहीं सीरीज से पहले कोच गौतम गंभीर और विराट कोहली ने एक इंटरव्यू के दौरान आपस में एक-दूसरे से खुलकर बातचीत की है। इस दौरान दोनों पुराने किस्से, मैदान पर लड़ाई-झगड़े को लेकर भी बातचीत की है। सोशल मीडिया पर फैंस दोनों के इस वीडियो को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। गंभीर और कोहली 2011 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे।
ये भी पढ़ें:- जिस मैदान पर बांग्लादेश से भिड़ेगी भारतीय टीम, देखें वहां कैसा रहा है भारत का प्रदर्शन
गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली की शानदार सीरीज को याद किया, जिसमें उन्होंने रनों का अंबार लगा दिया था। आगे गंभीर ने खुलासा किया कि, जब वह न्यूजीलैंड के नेपियर में खेले थे, तब भी वह इसी तरह के जोन में थे और उन्होंने स्वीकार किया कि उसके बाद वह कभी भी उस जोन में नहीं रहे।
विपक्षी टीम के साथ कैसी थी गंभीर की बातचीत
वीडियो में विराट कोहली हेड कोच गौतम गंभीर से उनकी विपक्षी टीम के साथ बातचीत के बारे में पूछते हैं। इस पर गंभीर ने जवाब दिया कि, आपके मुकाबले मेरी ज्यादा बहस होती है। गंभीर का ये जवाब सुनकर विराट कोहली भी हंसने लगे। वीडियो के आखिर में विराट कोहली कहते हैं कि अब वे काफी आगे आ गए हैं। समय आ गया है सभी ‘मसाला’ खत्म किया जाए।
ये भी पढ़ें:- ‘कर लेता तुमसे शादी…’ धोनी के चहेते खिलाड़ी की बहन पर आया किसका दिल?
संबंधित खबरें
माइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
18 mins agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
27 mins agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
1 hr agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
1 hr agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
3 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
3 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
10 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
10 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
10 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines