'कर लेता तुमसे शादी...' धोनी के चहेते खिलाड़ी की बहन पर आया किसका दिल?

Deepak Chahar Sister: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जिस खिलाड़ी को पहचान दिलाई, अब उसकी बहन सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरों से कहर परपा रही हैं। फैंस तस्वीरों पर काफी मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।

malti Chahar

malti Chahar

Deepak Chahar Sister: टीम इंडिया के कई क्रिकेटर्स ऐसे हैं, जिनकी बहनें सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनके काफी ज्यादा फॉलोअर्स भी है। उनमे से एक हैं तेज गेंदबाज दीपक चाहर की बहन। जो खूबसूरती में बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को टक्कर देती हुईं दिखती हैं। सोशल मीडिया पर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरों से फैंस का ध्यान खींचती हैं। एक बार फिर मालती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों पर अब फैंस काफी मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।

विज्ञापन

मालती की लेटेस्ट तस्वीरों ने ढाया कहर

हाल ही में क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर ने एक सिल्वर ड्रेस में अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है। जो फैंस को काफी पसंद आ रही है। अभी तक मालती की तस्वीरों पर 20 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। वहीं फैंस तस्वीरों के नीचे काफी मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। जहां एक तरफ ज्यादातर फैंस मालती की खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं तो एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि ‘अगर वो क्रिकेटर होता तो उनसे शादी कर लेता’ बता दें, इंस्टाग्राम पर मालती के 1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malti Chahar 🇮🇳 (@maltichahar)

विज्ञापन

इतना ही नहीं मालती कई वेब सीरीज और विज्ञापनों में भी काम कर चुकी है। मालती धीरे-धीरे मनोरंजन जगत की तरफ अपने कदम बढ़ा रही है। सोशल मीडिया पर टीम इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ भी मालती की कई तस्वीरें हैं।

विज्ञापन

दरअसल दीपक चाहर आईपीएल में सीएसके के लिए खेलते हैं और उनको एमएस धोनी की कप्तानी में काफी कुछ सीखने को मिला है। मालती के भाई दीपक चाहर को धोनी ने एक अलग पहचान दिलाई है। दीपक फिलहाल इंजरी के चलते क्रिकेट मैदान से दूर चल रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ