India vs Bangladesh: सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया ने हैदराबाद में बांग्लादेश को 133 रनों से हराकर सीरीज में 3-0 से व्हाइटवॉश किया। मैच में भारत ने संजू सैमसन के शतक के दम पर पहले खेलते हुए 297 रनों का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 164 रन ही बना सकी और यह मैच 133 रनों से हार गई।
इस एकतरफा हार के बाद टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने टीम की जमकर तारीफ की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर सीरीज जीतने वाली टीम की ट्रॉफी के साथ एक तस्वीर शेयर की। इसके कैप्शन में गंभीर ने कहा, ‘एक शानदार यात्रा।’ उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: जो धोनी-पंत नहीं कर सके वो संजू सैमसन ने कर दिखाया, तीसरे टी-20 में रचा इतिहास
सैमसन-सूर्यकुमार के दम पर भारत का पहाड़ जैसा स्कोर
पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया को अभिषेक शर्मा के रूप में पहला झटका जल्द ही लग गया। लेकिन इसके बाद संजू सैमसन (47 गेंदों पर 111 रन) और भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (35 गेंदों पर 75 रन) के बीच 70 गेंदों पर 173 रनों की पार्टनरशिप हुई। इन पारियों के दम पर भारत ने टी-20 इंटरनेशनल का अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। यह नेपाल के मंगोलिया के खिलाफ बनाए गए 314/3 के बाद दूसरा सबसे बड़ा टी-20 इंटरनेशनल स्कोर भी है।
सैमसन ने जड़ी सबसे तेज फिफ्टी
अपनी इस पारी के दम पर सैमसन ने 22 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की, जो बांग्लादेश के खिलाफ किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाई गई सबसे तेज फिफ्टी भी है। उन्होंने रिशाद हुसैन को निशाना बनाते हुए एक ही ओवर में पांच छक्के जड़ दिए। उनके अलावा सूर्यकुमार ने सिर्फ 23 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की।
भारत से मिले विशाल टारगेट के जवाब में बांग्लादेश की टीम कभी भी मैच जीतने की स्थिति में नहीं रही। टीम के लिए तौहीद हृदय ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए। भारतीय गेंदबाजों में रवि बिश्नोई ने चार ओवर में 30 रन देकर सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए।
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: हैदराबाद टी20 मैच में भारत ने बांग्लादेश को रौंदा, ये 3 खिलाड़ी बने जीत के हीरो
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
10 mins agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
1 hr agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
1 hr ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
1 hr agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
2 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
5 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
6 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
7 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines