Shubman Gill: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर है, जहां पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। गिल ने अब तक खेले गए 3 मैच में अपने बल्ले से शानदार खेल दिखाया है। लेकिन कप्तानी में वह खासा प्रभावित नहीं कर सके। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने अब तक खेले गए 3 मैच में केवल 1 ही मुकाबला अपने नाम कर पाई है। जबकि 2 मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। वहीं अब गिल की कप्तानी पर पूर्व भारतीय हेड कोच गैरी कर्स्टन ने चुप्पी तोड़ी है।
गिल की कप्तानी पर गैरी ने क्या कहा?
गैरी कर्स्टन ने शुभमन गिल की कप्तानी पर बात करते हुए कहा कि के पूर्व विश्व कप विजेता कोच गैरी कर्स्टन ने गिल के बारे में अपनी राय दी है। अभी तो शुरुआती दिन हैं। मुझे लगता है कि उनमें अपार क्षमता है। कप्तानी में आपको कई चीज़ें एक साथ रखनी होती हैं। वह खेल में एक बेहतरीन विचारक हैं। वह खुद भी एक अच्छे खिलाड़ी हैं। लेकिन आपको कई चीजे सही करनी होती हैं। और मुझे लगता है कि मैन मैनेजमेंट भी किसी भी कप्तान की तरह ही काम करेगा।
गैरी ने भारत को 28 साल बाद वनडे विश्व कप जिताया था। तब भारतीय टीम के कप्तान एमएस धोनी थे। उन्होंने धोनी के साथ मिलकर कई वर्षों तक भारतीय टीम के लिए काम किया है। कर्स्टन ने सुझाव दिया कि गिल धोनी से एक गुण सीख सकते हैं। धोनी एक अविश्वसनीय मैन-मैनेजर थे। अगर वह अपनी नेतृत्व क्षमता के इस पहलू को पूरी तरह से निखार पाते हैं, तो मुझे लगता है कि उनमें भारत के लिए एक महान कप्तान बनने के सभी गुण हैं।
गौतम गंभीर पर भी बोले पूर्व कोच
गौतम गंभीर की कोचिंग पर भी गैरी ने बात करते हुए कहा कि मैं गौतम का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं और मैं उम्मीद करता हूं कि उन्हें वह समर्थन मिल रहा है जिसकी उन्हें जरूरत है और खिलाड़ी, यदि अभी तक नहीं, तो उनके प्रति गर्मजोशी दिखाने लगे हैं और समझने लगे हैं कि वह किस तरह से काम करना चाहते हैं और क्या वह टीम के लिए मूल्य जोड़ सकते हैं।
संबंधित खबरें
बीसीसीआई ने एक साथ 3 टीमों का किया ऐलान, जानिए 5 बड़ी बातें
7 mins agoIND W vs ZIM W: स्मृति मंधाना ने जीत के साथ किया कप्तानी पारी का आगाज
26 mins agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का हुआ ऐलान
1 hr agoबेंगलुरु में बल्लेबाजों का होगा राज या गेंदबाजों का बोलबाला?
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में उतरेंगे शुभमन गिल, जानें कब और किस टीम से होगा मुकाबला
2 hrs agoआखिरी टी-20 मुकाबले में ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं टीम इंडिया के हीरो
2 hrs agoIPL 2027 से कट सकता है इन 4 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का पत्ता
2 hrs agoरायपुर में काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे भारत-जिम्बाब्वे के खिलाड़ी?
3 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया 5वें T20 मुकाबले में दर्ज कर सकती है बड़ी जीत
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines