IND vs NZ 3rd Test: वानखेड़े में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच का पहला दिन पूरी तरह से टीम इंडिया के पक्ष में जा रहा था। कीवी टीम को पहली पारी में 235 रनों पर समेट दिया था। कप्तान रोहित शर्मा का विकेट गंवाया था, लेकिन शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी ने भारतीय इनिंग को संवार लिया था। स्कोर बोर्ड पर 78 रन लग चुके थे और रन भी तेजी से आ रहे थे। हालांकि, इसके बाद अगले 15 मिनट और 8 गेंदों में सबकुछ बदल सा गया। फ्रंटफुट पर नजर आ रही टीम इंडिया अचानक से दिन का खेल खत्म होने तक बैकफुट पर पहुंच गई।
15 मिनट और 8 गेंदों में हो गया खेल
न्यूजीलैंड के 235 रन के जवाब में टीम इंडिया की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही थी। कप्तान रोहित शर्मा 18 रन बनाकर चलते बने थे।हालांकि, इसके बाद दो युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल क्रीज पर सेट हो चुके थे और तेजी से रन बटोर रहे थे। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी थी और यशस्वी 30 रन के स्कोर पर पहुंच गए थे। मगर एजाज पटेल के खिलाफ चौका बटोरने के चक्कर में यशस्वी ऐसा शॉट खेल बैठे, जिसकी शायद कोई जरूरत ही नहीं थी। बस यहीं से कहानी पलट गई।
यशस्वी पवेलियन लौटे, तो टीम मैनेजमेंट ने नाइट वॉचमैन के तौर पर मोहम्मद सिराज को बल्लेबाजी करने के लिए भेज दिया। हालांकि, यह फैसला एकदम गलत साबित हुआ और सिराज को एजाज ने पहली ही गेंद पर चलता कर दिया। इसके बाद क्रीज पर उतरे विराट कोहली। कोहली ने आगाज अच्छा किया और चौके के साथ अपना खाता खोला।
कोहली को ले डूबी रन चुराने की चाहत
मगर रचिन रविंद्र की गेंद पर एक रन चुराने की चाहत में विराट कोहली रनआउट हो गए या यूं कहिए कि तोहफे के तौर पर अपना विकेट भेंट करके चलते बने। शाम के 4:45 बजे तक एक विकेट खोकर 78 रन बनाने वाली भारतीय टीम के लिए 5 बजते-बजते सब बदल गया। 8 गेंदों के अंदर टीम इंडिया ने अपने तीन विकेट गंवा दिए। दिन का खेल खत्म होने तक स्कोर बोर्ड पर 86 रन तो लगे, लेकिन चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए।
न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में गुच्छों में विकेट गंवाना टीम इंडिया की मानो आदत से बनती जा रही है। बेंगलुुरु और पुणे के बाद हर किसी को उम्मीद थी कि यह कमजोरी कम से कम वानखेड़े में तो दूर हो जाएगी, पर यहां भी कहानी बदल नहीं सकी।
संबंधित खबरें
LIVE: बारिश के कारण टॉस में हो रही है देरी, इंतजार कर रही हैं दोनों टीमें
41 mins agoमोहम्मद शमी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर चौंकाया
8 hrs agoजेमिमा रोड्रिग्स ने 45 गेंदों में तूफानी शतक जड़कर मचाया कोहराम
8 hrs agoश्रेयस अय्यर का पिछले 3 साल में खराब रहा है वनडे रिकॉर्ड
8 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
9 hrs agoIPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
9 hrs agoभारत और पाक के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
10 hrs agoपुर्तगाल के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हासिल की है कई बड़ी उपलब्धि
10 hrs agoटैक्स चोरी से फैंस का फोन गिराने तक, ये हैं रोनाल्डो के करियर के 5 विवाद
11 hrs agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines