हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

World Cup 2024 के बीच बोर्ड का बड़ा फैसला, 23 साल की खिलाड़ी अचानक बनी कप्तान

Gaby Lewis: आयरलैंड क्रिकेट टीम ने अपना नया कप्तान घोषित किया है, 23 साल की गैबी लुईस को कप्तान बनाया गया है।

विज्ञापन

Gaby Lewis: महिला टी-20 विश्व कप 2024 यूएई में हो रहा है। कई टीमें सेमीफीइनल में अपनी जगह बनाने में सफल रहीं। जबकि कई टीमों का पत्ता साफ हो गया है। विश्व कप के बीच आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला किया है और अपना नया कप्तान नियुक्त किया है। 23 साल की खिलाड़ी गैबी लुईस को नया कप्तान बनाया गया है। वह सीनियर खिलाड़ी लौरा डेलानी की जगह लेंगी।

लौरा डेलानी की जगह लेंगी

डेलानी ने सभी प्रारूपों में 20 मैच में आयरलैंड के लिए कप्तानी की है। वह पिछले 8 साल से आयरलैंड की कप्तानी संभाल रही थीं। हालांकि उनकी अगुवाई में विश्व कप 2024 में आयरलैंड क्वालीफाई नहीं कर सकी। डेलानी का बतौर कप्तान हालिया प्रदर्शन भी शानदार रहा। अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई टी-20 द्विपक्षीय सीरीज में 1-1 की बराबरी की थी, जबकि वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी।

हालांकि अब बोर्ड ने गैबी लुईस को कप्तान बनाने का फैसला किया है। बोर्ड ने भविष्य को देखते हुए उन्हें कप्तानी देने का फैसला किया है। उनके अलावा 22 साल की खिलाड़ी ओरला प्रेंडरगैस्ट को आयरलैंड का उप कप्तान बनाया गया है।

विज्ञापन

लुईस जताई खुशी

लुईस ने कप्तानी संभालने के बाद खुशी जताई और कहा कि मुझे आयरलैंड की महिला टीम का नियामित कप्तान बनने के लिए कहा जाना बहुत खुशी की बात है। मैंने गर्मियों के दौरान इस भूमिका को निभाने का भरपूर आनंद लिया और सिस्टम के माध्यम से आने वाली युवा प्रतिभाओं को लेकर वास्तव में उत्साहित हूं। हालांकि हम एक युवा टीम हैं, लेकिन हाल के वर्षों के परिणामों ने दिखाया है कि हम सर्वश्रेष्ठ के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं। बता दें कि लुईस ने केवल 13 साल की उम्र में ही कप्तानी संभाली थी।

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु टेस्ट में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन, जडेजा-अश्विन संग रंग जमाएगा खब्बू स्पिनर!

विज्ञापन

ऐसा रहा करियर

लुईस ने अब तक आयरलैंड के लिए 46 वनडे मैच में 30.80 की औसत के साथ 1263 रन बनाए हैं। जबकि 91 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी ने 28.50 की औसत के साथ 2223 रन बनाए हैं। वनडे में उनके नाम 9 अर्धशतक दर्ज हैं, जबकि टी-20 में वह 2 अर्धशतक के अलावा 12 अर्धशतक अपने नाम कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: IND vs NZ: भारत से भिड़ने से पहले न्यूजीलैंड की आई आफत, चोट के चलते बाहर हुआ तेज गेंदबाज

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola