Gabba Stadium: ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में स्थित प्रतिष्ठित गाबा स्टेडियम को 2032 ओलंपिक के बाद ध्वस्त हो जाएगा। इसके स्थान पर क्रिकेट विक्टोरिया पार्क क्षेत्र में 60,000 दर्शकों की क्षमता वाला नया स्टेडियम बनाया जाएगा। यह आधुनिक स्टेडियम ओलंपिक बुनियादी ढांचे का अहम हिस्सा होगा। क्वींसलैंड के प्रीमियर डेविड क्रिसफुली ने मंगलवार को इस परियोजना की घोषणा की, जिसमें क्रिकेट की केंद्रीय भूमिका को रेखांकित किया गया।
गाबा स्टेडियम का भविष्य तय
क्वींसलैंड द्वारा 2021 में 2032 ओलंपिक की मेजबानी हासिल करने के बाद से गाबा के भविष्य को लेकर असमंजस बना हुआ था, जिससे खेल आयोजनों पर भी असर पड़ रहा था। वर्षों की अटकलों और प्रस्तावों के बीच, इस फैसले से अब स्थिति स्पष्ट हो गई है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा, “इससे हमें आयोजन स्थलों और शेड्यूलिंग को लेकर निश्चितता मिलती है, जिससे ब्रिस्बेन में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट की मेजबानी जारी रखी जा सकेगी।”
CA ने कही विक्टोरिया पार्क में नए स्टेडियम की वकालत करने की बात
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने कहा, “हमने क्वींसलैंड क्रिकेट और ब्रिस्बेन लायंस के साथ मिलकर विक्टोरिया पार्क में एक नया स्टेडियम बनाने की वकालत कर रहे हैं। क्रिकेट इस महत्वपूर्ण निवेश में एक प्रमुख भूमिका निभाएगा, जिससे क्रिकेट प्रशंसकों और क्वींसलैंड के लोगों को आने वाले समय में इसका लाभ मिलेगा।” CA ने आगे कहा, “हम क्रिकेट समुदाय की ओर से क्वींसलैंड सरकार को धन्यवाद देना चाहते हैं कि उन्होंने यह स्टेडियम दिया। क्रिकेट प्रशंसक इसके हकदार हैं.”
2032 ओलंपिक में क्रिकेट की संभावनाएं
लॉस एंजिल्स में 2028 ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी हो रही है, जो इससे पहले 1900 के ओलंपिक में खेला गया था। यदि क्रिकेट को 2032 ओलंपिक में बरकरार रखा जाता है, तो इसके मैच ग्रेट बैरियर रीफ एरिना और गाबा में आयोजित किए जा सकते हैं। ऐसे में गाबा में आखिरी क्रिकेट मैच खेला जाएगा। क्वींसलैंड के प्रीमियर डेविड क्रिसफुली ने कहा, “क्या यह अद्भुत नहीं होगा कि गाबा में होने वाले अंतिम मैच में ऑस्ट्रेलिया ओलंपिक स्वर्ण पदक जीते?”
जानें कब हुआ था निर्माण
गाबा स्टेडियम का निर्माण वर्ष 1895 में हुआ था और इसकी दर्शक क्षमता 37,000 है। इस ऐतिहासिक मैदान पर पहला टेस्ट मैच 1931 में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया था। इसके बाद, पहला वनडे मैच 1979 में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच आयोजित हुआ था। वहीं, पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 2006 में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया था। गाबा को ऑस्ट्रेलिया के सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट मैदानों में से एक माना जाता है।
संबंधित खबरें
इंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
20 mins agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
1 hr agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
2 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
3 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
10 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
11 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
11 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
11 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
12 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines