CSK vs SRH: मोहम्मद शमी ने बना दिया महारिकॉर्ड, दूसरे गेंदबाज का आसपास भी पहुंचना हुआ मुश्किल

Mohammed Shami: मोहम्मद शमी ने हैदराबाद के खिलाफ बड़ा कारनामा कर दिया है। उनका रिकॉर्ड तोड़ना किसी भी गेंदबाज के लिए लगभग असंभव है।

IPL 2025 - 2025-04-25T204609.271

Mohammed Shami: चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जा रहे मुकाबले में मोहम्मद शमी ने एक शानदार और अनोखा रिकॉर्ड बना दिया है। यह ऐसा रिकॉर्ड है जिसे तोड़ना बहुत ही मुश्किल है, और अगर कोई गेंदबाज इसकी बराबरी भी कर ले तो वह भी बड़ी बात होगी। इस मैच में शमी ने पहली ही गेंद पर विकेट लेकर सबको चौंका दिया। अब वह आईपीएल में मैच की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा बार विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में उनके आसपास भी कोई और गेंदबाज नहीं है।

विज्ञापन

शमी का बड़ा करिश्मा

शमी अब तक आईपीएल में चार बार मैच की पहली ही गेंद पर विकेट ले चुके हैं। शमी के अलावा किसी गेंदबाज ने यह कारनामा तीन बार भी नहीं किया है। ट्रेंट बोल्ट, भुवनेश्वर कुमार, लसिथ मलिंगा, डर्क नैन्स और उमेश यादव जैसे नामी गेंदबाजों ने भी यह काम सिर्फ दो-दो बार किया है। यानी शमी का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए पहले किसी को दो बार मैच की पहली गेंद पर विकेट लेना होगा, और फिर तीसरी बार जब ऐसा होगा तभी यह रिकॉर्ड टूट पाएगा। यह करना आसान नहीं है।

विज्ञापन

शमी का यह कारनामा पहली बार साल 2014 के आईपीएल में देखने को मिला था, जब उन्होंने जैक कैलिस को मैच की पहली गेंद पर आउट किया था। इसके बाद 2022 में उन्होंने केएल राहुल को पहली ही बॉल पर पवेलियन भेजा। फिर 2023 में फिल साल्ट उनका शिकार बने। और अब इस बार शमी ने चेन्नई के खिलाफ शेख रशीद को पहली ही गेंद पर आउट कर दिया। इससे चेन्नई की टीम पर शुरुआत से ही दबाव बन गया। शमी की यह कामयाबी दिखाती है कि वो किस स्तर के गेंदबाज हैं। उनकी गेंदबाजी में दम है और वो बड़े-बड़े बल्लेबाज़ों को भी चौंका सकते हैं। उनका यह रिकॉर्ड आईपीएल इतिहास में खास जगह बना चुका है।

आईपीएल में शमी द्वारा पहली गेंद पर आउट होने वाले बल्लेबाज

बल्लेबाज़ का नाम मैदान साल
जैक कैलिस दुबई 2014
केएल राहुल वानखेड़े 2022
फिल साल्ट अहमदाबाद 2023
शेख रशीद चेन्नई 2025

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ