Kohli-Rohit BCCI: न्यूजीलैंड के खिलाफ वानखेड़े के मैदान पर टीम इंडिया अपनी लाज भी नहीं बचा सकी। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार भारतीय टीम को अपने घर में 3-0 की करारी हार का मुंह देखना पड़ा। टीम इंडिया का बैटिंग ऑर्डर तीनों ही टेस्ट मैच में ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। भारतीय टीम ने हर मैच में गुच्छों में विकेट गंवाए, जो टीम की हार का सबसे बड़ा कारण रहा। विराट कोहली और रोहित शर्मा पूरी सीरीज में बुरी तरह से रनों के लिए संघर्ष करते हुए दिखाई दिए। इस बीच, एक रिपोर्ट में कोहली-रोहित को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। खबर के मुताबिक, इन दोनों दिग्गज बल्लेबाजों ने बीसीसीआई की खास गुजारिश को ठुकरा दिया था।
कोहली-रोहित ने ठुकराई बीसीसीआई की गुजारिश
दरअसल, ‘इंडियन एक्सप्रेस’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई ने बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले कोहली-रोहित को दिलीप ट्रॉफी में हिस्सा लेने को कहा था। हालांकि, इन दोनों ही प्लेयर्स ने थकान का हवाला देते हुए बीसीसीआई की इस गुजारिश को ठुकरा दिया था। सिर्फ विराट-रोहित ही नहीं, बल्कि अश्विन और जडेजा को भी अजीत आगरकर एंड कंपनी ने दिलीप ट्रॉफी में खेलने की सलाह दी थी। मगर इन दोनों ने भी इस एडवाइस को नजरअंदाज कर दिया था। अपने ही होम ग्राउंड पर स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ रोहित और कोहली बुरी तरह से संघर्ष करते हुए नजर आए थे।
पहली बार घर में हुआ क्लीन स्वीप
भारतीय टीम को अपने घर में पहली बार टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने खेल के तीनों ही विभाग में रोहित की पलटन को चारों खाने चित किया। वानखेड़े में भारतीय बल्लेबाज 147 रन के लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम रहे। न्यूजीलैंड के स्पिनर्स के आगे टीम इंडिया के बैटर्स ने आसानी से घुटने टेक दिए और पूरी टीम सिर्फ 121 रन बनाकर सिमट गई। न्यूजीलैंड ने भारत की सरजमीं पर पहली बार टेस्ट सीरीज को अपने नाम किया।
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की 6 पारियों में विराट कोहली 15.50 की मामूली औसत से सिर्फ 93 रन ही बना सके। वानखेड़े में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में विराट सिर्फ 4 रन ही बना सके, तो दूसरी इनिंग में एजाज पटेल ने उन्हें सिर्फ एक रन के स्कोर पर चलता किया। रोहित का भी पूरी सीरीज में हाल बेहाल रहा। हिटमैन छह पारियों में 15.17 की औसत से महज 91 रन ही बना सके। भारतीय कप्तान छह में तीन पारियों में दहाई का आंकड़ा भी पार करने में नाकाम रहे।
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
21 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
42 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines