Virat Kohli की जगह टेस्ट टीम में कौन संभालेगा नंबर चार की पोजीशन? ये 4 नाम रेस में सबसे आगे

Virat Kohli Replacement: विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। चार बल्लेबाज भारतीय टीम में कोहली को रिप्लेस करने की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं।

Virat Kohli

Virat Kohli

Virat Kohli Replacement: विराट कोहली ने सोमवार को करोड़ों क्रिकेट फैन्स का दिल तोड़ दिया। कोहली ने अपने सबसे पसंदीदा फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। विराट का यूं अचानक टेस्ट से अलविदा लेना हर किसी को अखर रहा है। मगर बड़ा सवाल यह है कि टेस्ट टीम में किंग कोहली की जगह कौन लेगा? कौन सा वो बल्लेबाज होगा, जो नंबर चार की पोजीशन पर कोहली की तरह धमाल मचाता हुआ नजर आएगा? विराट के स्थान पर नंबर 4 पर खेलने के लिए चार दावेदार नजर आ रहे हैं।

केएल राहुल

विरा कोहली के बाद नंबर चार की पोजीशन पर खेलने के लिए सबसे बढ़िया विकल्प केएल राहुल नजर आ रहे हैं। राहुल के पास अनुभव मौजूद है और दबाव भरी सिचुएशन से टीम को निकालने का हुनर भी राहुल के पास मौजूद है। राहुल मिडिल ऑर्डर में पहले भी खेल चुके हैं। नंबर चार पर राहुल ने दो पारियां खेली हैं और इस दौरान उन्होंने 108 रन ठोके हैं।

सरफराज खान

कोहली के रिटायरमेंट के साथ ही सरफराज खान के लिए टीम इंडिया के रास्ते खुल गए हैं। सरफराज को कोहली की जगह पर टीम मैनेजमेंट नंबर चार की पोजीशन पर आजमा सकती है। सरफराज मिडिल ऑर्डर में खेलते हुए एक शतक भी ठोक चुके हैं। इसके साथ ही सरफराज के अंदर टेस्ट में लंबी पारियां खेलने का हुनर भी नजर आया है।

शुभमन गिल

विराट की जगह नंबर चार पर खेलने के लिए शुभमन गिल भी अच्छे विकल्प नजर आते हैं। गिल ने भले ही अब तक अपने टेस्ट करियर में टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी की हो, लेकिन वह इस पोजीशन पर भी हिट हो सकते हैं। गिल की बल्लेबाजी में वो संयम, क्लास नजर आती है, जो उन्हें इस पोजीशन में बड़ी कामयाबी दिला सकती है।

साई सुदर्शन

रिपोर्ट्स के अनुसार, आईपीएल 2025 में खूब रन बनाने वाले साई सुदर्शन को इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में चुना जा सकता है। सुदर्शन ने आईपीएल में तो ओपनिंग की है, लेकिन टीम मैनेजमेंट उन्हें नंबर चार की पोजीशन पर मौका दे सकती है। आक्रामक बैटिंग करने के साथ-साथ सुदर्शन की बैटिंग में धैर्य भी नजर आया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ