Morne Morkel: बतौर कोच गौतम गंभीर की शुरुआत बेहद शानदार रही है। श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की T20 सीरीज में भारत ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। लेकिन अभी तक टीम इंडिया का सपोर्टिंग स्टाफ अभी तक तय नहीं हुआ है।इसी बीच टीम इंडिया के सपोर्टिंग स्टाफ को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। श्रीलंका के दौरे के बाद टीम इंडिया को बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज खेलनी है।इस सीरीज में टीम इंडिया के सपोर्टिंग स्टाफ में बदलाव देखने को मिल सकता है।
टीम इंडिया के सपोर्टिंग स्टाफ का हिस्सा बनेगा ये दिग्गज
श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के बॉलिंग कोच के रूप में पूर्व भारतीय स्पिनर साईराज बहुतुले को शामिल किया गया था। वो इस दौरे पर अंतरिम तौर पर टीम से जुड़े हुए है। इस दौरे के बाद वो टीम से अलग हो जाएंगे। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, टीम इंडिया को बांग्लादेश के खिलाफ सितंबर में घरेलू सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल टीम इंडिया से जुड़ सकते हैं। वो इस सीरीज में बॉलिंग कोच की भूमिका नजर आ सकते हैं।
कुछ इस तरह का होगा टीम इंडिया का सपोर्टिंग स्टाफ
टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर अभिषेक नायक और नीदरलैंड्स के पूर्व बल्लेबाज रियान टेन डोइशे श्रीलंका दौरे पर बतौर सहायक कोच के रूप में नजर आ रहे हैं। फील्डिंग कोच की भूमिका टी दिलीप निभा रहे हैं। ये तय है कि ये तीनों टीम के साथ बने रहेंगे। गेंदबाजी कोच के रूप में मोर्ने मोर्केल नजर आ सकते हैं।
गंभीर और मोर्केल कर चुके हैं साथ में काम
गौतम गंभीर और मोर्केल एक साथ आईपीएल में भी वर्क कर चुके हैं। ये दोनों ही आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के सपोर्टिंग स्टाफ का हिस्सा थे। 39 साल के मोर्ने मोर्कल वनडे वनडे कप के दौरान पाकिस्तान टीम के कोच थे। टीम के ख़राब प्रदर्शन के बाद उन्होंने अपने पद को छोड़ दिया था।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
28 mins ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
31 mins agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
47 mins agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
1 hr agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
1 hr agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: ICC ने रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को लगाई फटकार
1 hr agoतुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले
2 hrs ago'आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं…' मोहम्मद शमी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है टीम इंडिया
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines