Jasprit Bumrah: टॉम लैथम की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने बारिश से प्रभावित पहले टेस्ट में भारत को आठ विकेट से मात दी। कीवी टीम की यह जीत ऐतिहासिक है क्योंकि उसे भारत की जमीन पर 36 साल बाद टेस्ट में जीत हासिल हुई। भारत की हार पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने अपनी बात रखी। उन्होंने दूसरी पारी में भारत के जुझारुपन की जमकर तारीफ की, लेकिन टीम की एक टेंशन को भी उजागर किया है। उनके मुताबिक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को ऑस्ट्रेलिया में एक मजबूत जोड़ीदार की जरूरत होगी।
अप्रत्यक्ष रूप से बासित अली का यहां इशारा मोहम्मद सिराज की तरफ था, जो फिलहाल खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। बुमराह को लेकर पूर्व पाक क्रिकेटर बोले, ‘बुमराह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरी पारी में जो आठ ओवर का स्पेल फेंका, उसने मुझे वसीम अकरम और वकार यूनिस की याद दिला दी। लेकिन भारत को ध्यान देना होगा कि ऑस्ट्रेलिया में बुमराह को अपने साथ दो तेज गेंदबाजों की जरूरत होगी। बुमराह के पास कोई अच्छा तेज गेंदबाजी जोड़ीदार नहीं है।’
यह भी पढ़ें: क्या दूसरे टेस्ट से बाहर होंगे चोट से जूझ रहे ऋषभ पंत? नहीं खेले तो ये खिलाड़ी कर सकता है रिप्लेस
शमी का फिट होना भारत के लिए अहम- शमी
उन्होंने आगे कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले मोहम्मद शमी का फिट होना भारत के लिए अहम होगा। टीम की बैटिंग ठीक लग रही है। रोहित शर्मा ने फिफ्टी जड़ी, जबकि विराट कोहली ने 70 रन बनाए। यह टीम के लिए अच्छा संकेत है। सरफराज खान ने 150 रन बनाए और बेहतरीन प्रदर्शन किया। ऋषभ पंत पहले से ही टेस्ट के अच्छे खिलाड़ी हैं।’
22 नवंबर से शुरू होगी टेस्ट सीरीज
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत 22 नवंबर से पर्थ में पहले टेस्ट मैच के साथ होगी। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हीं की जमीन पर लगातार दो सीरीज जीत चुकी है और इस बार जीतकर हैट्रिक पूरी करना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच इस बार पांच मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जो पहले चार मैचों की होती थी।
यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के टी-20 वर्ल्ड चैम्पियन बनने पर ICC ने शेयर की रोहित शर्मा की तस्वीर, जानें इसकी वजह
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा ने की छक्कों की बरसात, वैभव सूर्यवंशी-क्रिस गेल को छोड़ा पीछे
20 mins agoभुवनेश्वर कुमार पर मंडराया करियर खत्म होने का खतरा
23 mins agoअभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी पर युवराज सिंह ने लिए मजे
1 hr agoICC ODI Rankings: कप्तान बनते ही स्मृति मंधाना से छिना नंबर-1 का ताज
1 hr agoडेरिल मिचेल का छक्का बना आफत, गार्ड के सिर पर लगी गेंद
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने शतक जड़कर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, कोहली को छोड़ सकते हैं पीछे
2 hrs agoवैभव और अभिषेक की तूफानी पारी ने भारत को दिलाई जीत, सीरीज पर जमाया कब्जा
2 hrs agoवैभव-अभिषेक के तूफान से टीम इंडिया ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
3 hrs agoअभिषेक-वैभव की जोड़ी के दम पर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
3 hrs agoIPL 2027 के लिए CSK ने गेंदबाजी और असिस्टेंट कोच का किया ऐलान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines