अस्पताल में अचानक भर्ती हुआ पाकिस्तानी दिग्गज, इलाज के बाद डॉक्टर्स ने बताया…

Pakistan Cricket: पड़ोसी देश पाकिस्तान से क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर आई है. पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज कप्तान की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें कराची के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोवस्कुलर डिजीज (एनआईसीवीडी) में भर्ती कराया गया था. इसके बाद डॉक्टरों ने उनका इलाज किया.

जावेद मियांदाद और इमरान खान बात करते हुए

जावेद मियांदाद और इमरान खान बात करते हुए

Pakistan Cricket: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद को लेकर फैंस के लिए बुरी खबर आई है. उन्हें अचानक अस्पताल में भर्ती कराया गया. सीने में दर्द के कारण उन्हें अस्पताल जाना पड़ा. पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार पूर्व टेस्ट कप्तान को कराची के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोवस्कुलर डिजीज (एनआईसीवीडी) में भर्ती कराया गया था. जहां पर डॉक्टरों ने उनका इलाज किया.

विज्ञापन

डॉक्टरों ने किया इलाज

अस्पताल में डॉक्टरों ने जावेद मियांदाद की एंजियोग्राफी की, जिसमें उन्हें फिट पाया गया. इसके बाद पूर्व दिग्गज कप्तान को घर लौटने की अनुमति मिल गई. जावेद फिलहाल स्वस्थ हैं. फैंस उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआएं भी कर रहे हैं. जावेद अकसर पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर बात करते हुए नजर आते हैं. 68 साल के जावेद अपनी राय खुलकर रखने के लिए माहिर हैं. एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के निराशाजनक प्रदर्शन पर जावेद ने पीसीबी पर अपनी भड़ास निकाली थी और कहा था कि सिलेक्टर्स को खुद नहीं पता है. उन्होंने कभी क्रिकेट खेली है? उन्होंने किस लेवल पे क्रिकेट खेली है. बाबर आजम को टीम से बाहर कर रहे हैं. उसको क्या पता? बाबर आजम इज अ ग्रेट प्लेयर. क्रिकेट में सबके साथ अप्स एंड डाउन्स होते हैं.

विज्ञापन

21 साल तक किया पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व

68 साल के जावेद मियांदाद ने पाकिस्तान के लिए साल 1975 में डेब्यू किया. उन्होंने पाकिस्तान के लिए आखिरी मुकाबला भारत के खिलाफ साल 1996 में खेला था. करियर की बात करें तो जावेद ने 124 टेस्ट मैच में 52.57 की औसत के साथ 8832 रनों को अपने नाम किया है. इसके अलावा उन्होंने 233 वनडे मैच में 41.70 की औसत के साथ 7381 रन बनाए हैं. टेस्ट में दिग्गज बल्लेबाज ने 23 शतक के अलावा 43 अर्धशतक अपने नाम किए हैं, जबकि वनडे में उनके बल्ले से 8 शतक के अलावा 50 अर्धशतक निकले हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ