हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'गोली मार दो…' बांग्लादेश के खिलाफ शर्मनाक हार पर भड़का पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी, PCB पर दागे सवाल

Pakistan Cricket Team: बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे मैच में शर्मानाक हार के बाद पाकिस्तान टीम की जमकर आलोचना हो रही है. इस हार पर पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी बासित अली बुरी तरह भड़क गए और टीम मैनेजमेंट को जमकर लताड़ लगाई.

विज्ञापन
Pakistan vs Bangladesh

Pakistan Cricket Team: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बांग्लादेश दौरे पर गई पाकिस्तान क्रिकेट टीम को एक बार फिर शर्मसार होना पड़ा. बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 8 विकेट से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी. ढाका में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 31वें ओवर में ही 114 रन ढेर हो गई.

जवाब में बांग्लादेश की टीम ने 15.1 ओवर में ही 2 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया. इस हार के बाद अपने देश में ही टीम की जमकर आलोचना हो रही है. इसी कड़ी में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली भी इस हार पर बुरी तरह भड़क गए और टीम के साथ-साथ PCB को भी लताड़ लगाई.

पाकिस्तान की शर्मनाक हार पर क्या बोले बासित अली?

बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में शर्मनाक हार के बाद बासित अली ने एक शो पर पाकिस्तान की टीम मैनेजमेंट को जमकर खरी-खोटी सुनाई. बासित ने कहा, “सबसे पहले तो उस आदमी को गोली मार देनी चाहिए, जिन्होंने बोला 10 ओवर में कम से कम 60 रन बनाने हैं. उन्होंने खुद कभी ग्राउंड पर क्रिकेट तो खेला नहीं. बस एक कागज पर प्लान बनाकर खिलाड़ियों को दे देते हैं.” उन्होंने आगे सवाल उठाते हुए कहा कि, “क्या टीम मैनेजमेंट को दिखता है कि बांग्लादेश की क्या परिस्थितियां हैं? यहां तक कि भारत की टीम भी यहां हार चुकी है.”

विज्ञापन

युवा खिलाड़ियों को मौका देने को लेकर कही ये बात

युवा खिलाड़ियों को मौका देने की बहस पर भी बासित अली ने अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि, “पहले तो यह कहना बंद करना होगा कि युवाओं को समय चाहिए. दुनिया भर में जब युवा खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट में आते हैं तो वे तैयार होकर आते हैं और तुरंत प्रभाव छोड़ते हैं. हमारे खिलाड़ियों को समझना चाहिए कि यह कोई लोकल क्लब का मैदान नहीं बल्कि एक इंटरनेशनल टेस्ट वेन्यू है.” साथ ही उन्होंने टीम के दो मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों पर तंज कसते हुए कहा कि जो खुद को मिडिल ऑर्डर का बेस्ट बल्लेबाज बताते थे, उनका प्रदर्शन सबने पहले वनडे में देख लिया.

ये भी पढ़ें- The Hundred Auction 2026: भारत में कब और कहां देखें द हंड्रेड का ऑक्शन LIVE? 240 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

रिजवान-सलमान आगा जैसे खिलाड़ी भी रहे फ्लॉप

बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे मैच में पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही. अनुभवी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और सलमान अली आगा भी कुछ खास नहीं कर पाए. इस मुकाबले में पाकिस्तान की ओर से 4 युवा खिलाड़ियों ने डेब्यू किया था. टीम की हालत इतनी खराब थी कि एक समय स्कोर 82 रन पर 9 विकेट हो गया था. हालांकि, आखिर में फहीम अशरफ ने 37 रन की पारी खेलकर टीम को 114 रन तक पहुंचाया. इसके जवाब में बांग्लादेश ने आसानी से लक्ष्य को हासिल करते हुए 8 विकेट से मैच जीत लिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IPL 2026: कितने बजे शुरू होंगे पहले चरण के मैच? नोट कर लीजिए टाइमिंग

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola