KKR के पूर्व खिलाड़ी का बड़ा ऐलान, फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने के लिए छोड़ा देश का साथ!

KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व खिलाड़ी ने बड़ा फैसला किया है। वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने के लिए देश का साथ छोड़ने के लिए तैयार हो गया है।

KKR (3)

KKR:  भारत हो या फिर पाकिस्तान हर जगह फ्रेंचाइजी क्रिकेट का खुमार फैंस पर बढ़ चढ़ कर बोलता है। कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने के लिए अपने देश का प्रतिनिधित्व करने से मना कर दिया। पाकिस्तान सुपर लीग 2025 का आयोजन भी जल्द होने जा रहा है। जिसमें पाक के अलावा दुनिया भर के कई खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। केकेआर के पूर्व खिलाड़ी लिटन दास भी पीएसल खेलेंगे। इसके लिए उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज छोड़ने का फैसला किया है।

विज्ञापन

टेस्ट सीरीज छोड़ेगा ये खिलाड़ी

लिटन दास बांग्लादेश के लिए काफी अहम खिलाड़ी हैं। वह इन दिनों विकेटकीपिंग की भूमिका निभाते हैं। लेकिन उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज खेलने से मना कर दिया। क्योंकि उन्हें पाकिस्तान सुपर लीग 2025 में भाग लेना था। हालांकि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने लिटन के फैसले का सम्मान करते हुए उन्हें एनओसी दे दी है। वह आगामी पीएसएल लीग में कराची किंग्स की ओर से खेलने वाले हैं। 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेलने के लिए जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम बांग्लादेश का दौरा करने वाली है। पहला मैच 20 अप्रैल से सिलहट में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 28 अप्रैल से खेला जाना है।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या धोनी का नंबर नौ पर बैटिंग करना RCB के खिलाफ टीम की हार की वजह बना?

विज्ञापन

केकेआर का रह चुके हैं हिस्सा

आईपीएल 2023 में लिटन दास ने केकेआर का प्रतिनिधित्व किया था। हालांकि उन्हें केवल 1 ही मैच खेलने का मौका मिला था। उन्होंने केवल 4 रन ही बनाए थे। वह आईपीएल में अब तक केवल 1 ही मैच खेल पाए हैं। आईपीएल के अलावा लिटन, बांग्लादेश प्रीमियर लीग और लंका प्रीमियर लीग में भी भाग ले चुके हैं।

विज्ञापन

करियर पर एक नजर

लिटन दास ने अब तक 48 टेस्ट मैचों में 34 की औसत के 2788 रन बनाए हैं। इसके अलावा 94 वनडे मैचों में उन्होंने 30.22 की औसत के साथ 2569 रन बनाए हैं। वहीं 95 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में दास के बल्ले से 2020 रन निकले हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ