युवराज सिंह को क्या मिलना चाहिए भारत रत्न? वोट से दें अपनी राय

Indian Cricket Team के दिग्गज खिलाड़ी रहे युवराज सिंह ने भारत को 2011 का वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। युवराज सिंह ने भारत के लिए इस टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि, बाद में मालूम चला कि वो इस दौरान कैंसर से पीड़ित थे। अब युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने भारत सरकार से मांग की है कि युवराज सिंह को भारत के सबसे बड़े पुरस्कार भारत रत्न के सम्मान से सम्मानित करना चाहिए। 

Yuvraj Singh

Yuvraj Singh

Indian Cricket Team के दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह सोशल मीडिया पर दिए गए एक इंटरव्यू के चलते चर्चा में बने हुए हैं। योगराज सिंह ने अपने इस इंटरव्यू में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव पर युवराज सिंह के करिअर को बर्बाद करने का आरोप लगाया है। इस विवादास्पद बयानों के बीच उन्होंने इंटरव्यू में भारत सरकार से मांग की है कि युवराज सिंह को देश के सबसे बड़े सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जाए।

विज्ञापन

कैसा रहा है युवराज सिंह का करिअर 

युवराज सिंह ने भारत के लिए 40 टेस्ट, 304 वनडे और 58 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इन सभी फॉर्मेट में उन्होने 10,000 से अधिक रन बनाए हैं। युवराज सिंह टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के बाद वनडे क्रिकेट में 5000 रन बनाने और 100 विकेट हासिल करने वाले भारत के तीसरे खिलाड़ी रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या युवराज सिंह को भारत रत्न मिलना चाहिए?

विज्ञापन

भारत को दिलाया 2 वर्ल्ड कप

युवराज सिंह ने टीम इंडिया को 2 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2007 में लाजवाब प्रदर्शन कर भारत को 1983 के बाद पहला वर्ल्ड खिताब जिताया। इस टूर्नामेंट में उन्होंने इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ एक ओवर में 6 छक्के लगाकर पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोरी थी। इसके बाद युवराज सिंह ने वनडे वर्ल्ड कप 2011 में अपने प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 362 रन बनाए थे और 15 विकेट भी हासिल किए थे। टूर्नामेंट में वो 4 बार मैन ऑफ द मैच चुने गए और अंत में उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का भी पुरस्कार मिला।

विज्ञापन

क्यों मांगा भारत रत्न 

योगराज सिंह ने जीस्विच से बात करते हुए कहा कि उनके बेटे ने कैंसर से जूझते हुए भारत को चैंपियन बनाने में अपना योगदान दिया है। युवराज सिंह को कैंसर से लड़ने और भारत को वर्ल्ड कप का चैंपियन बनाने में अहम योगदान देने के लिए भारत रत्न के पुरस्कार से सम्मानित करना चाहिए। मालूम हो कि भारत के सबसे सम्मान से अब तक खेल जगत में केवल सचिन तेंदुलकर को ही इस सम्मान से नवाजा गया है।

युवराज सिंह का करिअर एक नजर में

फॉर्मेट मैच  इनिंग  रन  गेंद  सर्वाधिक स्कोर  नॉट आउट  शतक/अर्धशतक   विकेट  सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन  
टेस्ट 40 62 1900 3277 169 6 3/11 9 2/9
वनडे 304 278 8701 9924 150 40 14/52 111 5/31
टी20 58 51 1177 863 77 9 0/8 28 3/17
IPL 132 126 863 2120 83 15 0/13 36 4/29

 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ