सचिन तेंदुलकर के करीबी और पूर्व भारतीय सेलेक्टर की दिमागी हालत बिगड़ी, अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हुआ क्रिकेटर

सचिन तेंदुलकर के साथ पाकिस्तान के खिलाफ भारत के लिए डेब्यू करने वाले सलिल अंकोला की दिमागी हालत बिगड़ गई है. उनकी हेल्थ पर पत्नी रिया अंकोला ने बड़ा अपडेट दिया है. इसके पीछे की भी वजह पत्नी ने बताई है.

Cricket News - 2026-05-07T130157.747

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज सलिल अंकोला की तबीयत इन दिनों ठीक नहीं है. सलिल ने भारत के लिए सचिन तेंदुलकर के साथ डेब्यू किया था. हालांकि उनका करियर सचिन, जितना शिखर पर नहीं गया. सलिल इन दिनों मानसिक रूप से ठीक नहीं हैं. उन्हें मानसिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. सलिल की पत्नी रिया अंकोला ने उनके हेल्थ पर बड़ा अपडेट दिया है. सलिल भारतीय टीम के पूर्व चयनकर्ता भी रह चुके हैं.

विज्ञापन

पत्नी ने किया खुलासा

पत्नी रिया अंकोला ने बताया कि सलिल की मां के निधन के बाद वह पूरी तरह से टूट चुके हैं. उन्होंने सलिल की हेल्थ पर बात करते हुए कहा “सलिल अवसाद से पीड़ित थे और इसलिए कुछ सप्ताह पहले उन्होंने पुणे के पास एक मानसिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. अक्टूबर 2024 में उनकी मां का निधन हो गया था. इसके बाद से सलिल बहुत परेशान थे और उनके जाने के गम को भुला नहीं पा रहे थे. इसलिए, वह बार-बार बीमार पड़ रहे थे, तो उन्होंने एक शांत और सुरक्षित जगह पर इलाज करवाने का फैसला किया. पत्नी ने आगे बताया कि वह अब पहले से ठीक होने लगे हैं और जल्द ही पूरी तरह स्वस्थय हो जाएंगे. उन्होंने क्रिकेट जगत को समर्थन के लिए शुक्रिया भी किया.”

विज्ञापन

सचिन के साथ यादगार डेब्यू

सलिल ने सचिन तेंदुलकर के साथ साल 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत के लिए डेब्यू किया था. कराची में खेले गए इस मैच की दोनों पारियों में उन्होंने 1-1 विकेट झटके. इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ ही वनडे डेब्यू किया. उन्होंने 20 वनडे मैच में भारत के लिए 13 विकेट लिए हैं. इसके अलावा प्रथम श्रेणी मैच में उन्होंने 54 मुकाबले में 181 विकेट लिए हैं, जबकि 75 लिस्ट A क्रिकेट में उन्होंने 70 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. भारत के लिए आखिरी वनडे मैच उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन में 1997 में खेला. इसके अलावा सलिल ने 7 जनवरी 2023 से अगस्त 2024 तक राष्ट्रीय चयनकर्ता के रूप में काम किया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ