Virat Kohli Aggression Key to Success: विराट कोहली अमूमन मैदान पर आक्रमक अंदाज दिखाते हैं और उनके फैंस को यह बहुत पसंद आता है। हालांकि, कई सारे लोग मैदान पर उनके द्वारा गुस्सा दिखाए जाने की आलोचना करते हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर एस श्रीसंत की राय इस मामले में अलग है और उन्होंने बताया कि कोहली का आक्रमक अंदाज ही उनकी सफलता का राज है।
विराट का गुस्सा है श्रीसंथ को पसंद
एस श्रीसंत हाल ही में पदमजीत सेहरावत के पॉडकास्ट पर नजर आए थे। इसी बीच उन्होंने विराट कोहली के आक्रमक अंदाज के बारे में बात की। उनका मानना है कि कोहली मैदान पर अहंकार नहीं दिखाते हैं, बल्कि उन्हें इस खेल से प्यार है। श्रीसंत ने कहा, ‘जो लोग इसे आक्रमकता के रूप में देखते हैं, मैं इसे जोश मानता हूं। क्या विराट आक्रमक हैं? नहीं। मुझे लगता है कि उन्हें इस खेल से प्रेम है। लोग कहते हैं कि विराट काफी आक्रमकता दिखाते हैं। मैं यह कहना चाहूंगा कि अगर वो इसे कम कर देंगे, तो वो पहले जैसे खिलाड़ी नहीं रहेंगे।’ श्रीसंत ने इस बयान द्वारा कोहली के आलोचकों की बोलती बंद कर दी।
विराट कोहली का मैदान पर कब दिखेगा जलवा?
विराट कोहली IPL 2025 में आरसीबी से खेले थे और फाइनल में जीत दर्ज की थी। यह कोहली की पहली आईपीएल ट्रॉफी थी और इसके बाद से वो क्रिकेट के मैदान पर नजर नहीं आए हैं। फैंस को लगा था कि विराट इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलते हुए नजर आएंगे लेकिन उन्होंने सेलेक्शन से कुछ समय पहले ही संन्यास का ऐलान कर दिया। विराट अब सिर्फ वनडे खेलेंगे। बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अक्टूबर 2025 में वनडे सीरीज का आयोजन होने वाला है। विराट इस श्रृंखला में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।
वनडे में वापसी के लिए कोहली कर रहे हैं तैयारी!
विराट कोहली के एक फैन पेज ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाला। तस्वीर में कोहली गुजरात टाइटंस के असिस्टेंट कोच नईम अमिन के साथ दिखाई दे रहे थे। कैप्शन में लिखा था कि विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए तैयारी कर रहे हैं। कोहली ने इस पोस्ट को लाइक किया और इससे संकेत मिले कि वो ऑस्ट्रेलियाई धरती पर वापसी करने और वनडे में टीम इंडिया का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
ये भी पढ़ें:- 5 साल के लिए बैन हुआ श्रीलंकाई ऑलराउंडर, इस लीग में मैच फिक्सिंग की कोशिश के बाद ICC का कड़ा फैसला
संबंधित खबरें
Asian Para Games: भारतीय एथलीटों ने रचा इतिहास, पार किया 100 मेडल का आंकड़ा
48 mins agoपहले T20 में जीत के बावजूद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं 4 खिलाड़ी
1 hr agoजिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20I मैच?
2 hrs agoक्यों कमबैक मैच में फेल हो गए भुवनेश्वर कुमार? दिनेश कार्तिक ने बताई वजह
9 hrs agoवनडे क्रिकेट में श्रीलंका का बड़ा धमाका, हासिल किया 430 रनों का लक्ष्य
11 hrs agoऑस्ट्रेलिया की हार से बदला WTC पॉइंट्स टेबल का समीकरण
11 hrs agoT20I में भारतीय टीम बनी सिक्सर किंग, हासिल किया नंबर-1 का ताज
12 hrs agoIND vs NZ: पहला टी-20 मैच जीतने के बाद क्यों खुश नहीं हैं श्रेयस अय्यर?
13 hrs agoटीम इंडिया को मिला नया हार्दिक पांड्या? नमन धीर ने 15 गेंदों में मचाया गदर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines