हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भारतीय टीम का वो कोच, जिसने विस्फोटक बल्लेबाज का पकड़ लिया था कॉलर

John Wright: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अब तक कई पूर्व खिलाड़ियों ने हेड कोच का जिम्मा संभाला है। लेकिन एक कोच ऐसा भी रहा है, जिसने भारत के सलामी बल्लेबाज का कॉलर पकड़ लिया था।

विज्ञापन

John Wright: मौजूदा भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर हैं, जिन्होंने राहुल द्रविड़ की जगह ली है। गौतम को टी-20 विश्व कप 2024 के बाद भारतीय टीम की अहम जिम्मेदारी दी गई है। गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम को आगामी चैंपियंस ट्रॉफी, टी-20 विश्व कप और वनडे विश्व कप में भाग लेना है। हालांकि गंभीर और राहुल द्रविड़ से पहले भारतीय टीम के लिए कई दिग्गजों ने हेड कोच की भूमिका संभाली है। साल 2002 में भारत के हेड कोच का जिम्मा जॉन राइट संभाल रहे थे। इस दौरान उन्होंने भारत के विस्फोटक बल्लेबाज का कॉलर पकड़ लिया था।

साल 2002 में हुई थी घटना

साल 2002 में भारतीय टीम सौरव गांगुली की अगुवाई में इंग्लैंड दौरे पर थी, जहां पर नेटवेस्ट सीरीज खेली जा रही थी। जॉन राइट, तब टीम इंडिया के हेड कोच थे। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में जॉन ने अपना आपा खो दिया और वीरेंद्र सहवाग पर बुरी तरह भड़क गए थे। दरअसल इस मैच में वीरेंद्र सहवाग गलत शॉट खेलकर आउट हुए थे। जब सहवाग ड्रेसिंग रूम में पहुंचे तो राइट ने सहवाग का कॉलर तक पकड़ लिया और उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई। इसके बाद उन्होंने राहुल द्रविड़ से कहा था कि अगर सहवाग इस तरह गंदे शॉट खेलकर दुबारा आउट हुआ तो उसे टीम से बाहर निकाल दूंगा। बता दें कि भारत ने नेटवेस्ट सीरीज को अपने नाम कर लिया था।

5 साल संभाली कोचिंग

जॉन राइट भारत के पहले विदेशी कोच थे। साल 2000 में उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम की कमान सौंपी थी। वह साल 2005 तक भारत के हेड कोच रहे। उन्होंने अपनी कोचिंग में भारतीय टीम के लिए कई बदलाव किए थे। राइट एक कोच के अलावा अपने जमाने के बेहतरीन बल्लेबाज भी रहे हैं। उन्होंने साल 1978 में इंग्लैंड के खिलाफ 6 घंटे तक बल्लेबाजी की थी और 55 रनों की सूझबूझ भरी पारी खेली थी। उनकी बल्लेबाजी के बदौलत न्यूजीलैंड ने मुकाबला अपने नाम किया था।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2025: RCB इन 3 बड़े खिलाड़ियों पर खेलेगी दांव! अगर फाफ डु प्लेसिस हुए रिलीज

शानदार करियर पर एक नजर

राइट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 82 टेस्ट मैच में 37.82 की औसत के साथ 5334 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने 149 वनडे मैच में 3891 रन बनाए थे। टेस्ट में उनके बल्ले से 12 शतक तो वहीं वनडे में उनके बल्ले से 1 शतक निकले थे। न्यूजीलैंड के लिए उन्होंने आखिरी मैच साल 1993 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: भारत के ल‍िए नहीं खेला एक भी मैच, अब BCCI बनाएगा कोच! संभालेगा इंड‍िया A की ज‍िम्‍मेदारी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola