UP T20 League 2024 में पूर्व भारतीय कप्तान ने मचाया धमाल, आईपीएल ऑक्शन से पहले पेश की दावेदारी

Priyam Garg: यूपी टी20 लीग 2024 में कई युवा खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं, कई खिलाड़ी इस बार अच्छा प्रदर्शन करके आईपीएल ऑक्शन में अपनी दावेदारी पेश करने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में लखनऊ फाल्कन्स के स्टार बल्लेबाज ने भी अपना दावा पेश कर दी है।

ind vs - 2024-09-11T191212.466

UP T20 League 2024: UP T20 League 2024 में लखनऊ फाल्कन्स के प्रियम गर्ग ने आईपीएल ऑक्शन से पहले अपने नाम की दावेदारी पेश कर दी है। अभी तक इस सीजन में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है। वहीं, मेरठ मावरिक के खिलाफ प्लेऑफ वाले मुकाबले में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 56 रन की पारी खेली।

विज्ञापन

आईपीएल ऑक्शन से पेश की दावेदारी

विज्ञापन

इस साल के अंत में आईपीएल के ऑक्शन होने हैं। 2023 की नीलामी में प्रियम गर्ग को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था। इसके बाद दिल्ली की टीम ने उन्हें चोटिल कमलेश नगरकोटी के रिप्लेसमेंट में रूप में शामिल किया था। हालांकि उन्हें एक भी मैच में मौका नहीं मिला था। ऐसे में प्लेऑफ में अर्धशतक बना कर अपनी दावेदारी पर कर दी है। उन्होंने 42 गेंदों में 56 रन की पारी खेली। उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए।

विज्ञापन

इस सीजन में अच्छा रहा है प्रदर्शन

अगर इस सीजन में प्रियम गर्ग की बात करें तो उन्होंने 11 मैचों में 276 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 125 का रहा है। इसके अलावा उन्होंने 2 फिफ्टी भी बनाई है। वो इस सीजन में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आए हैं। ऐसे में आईपीएल में राजस्थान और पंजाब की टीम उन्हें मौका दे सकती है। वो टीम में एंकर की भूमिका अदा कर सकती हैं।

विज्ञापन

कुछ ऐसा रहा है आईपीएल का करियर

अगर उनके आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अभी तक 19 मैचों में 14.64 की औसत से 205 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 110।81 का रहा है। उनके नाम आईपीएल में एक फिफ्टी दर्ज हैं। प्रियम गर्ग आईपीएल में हैदराबाद और दिल्ली की टीम का हिस्सा रहे हैं। वो 2020-21 सीजन में हैदराबाद के लिए खेलते हुए नजर आए थे।

विज्ञापन

अगर उनके फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने 30 मैचों की 44 पारियों में 49.61 की औसत से 1935 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 6 शतक और 10 अर्धशतक निकलें हैं। बता दें कि वो अंडर-19 टीम के कप्तान भी रह चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ