Mohsin Naqvi Got Trolled: एशिया कप 2025 के फाइनल में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की. भारतीय प्लेयर्स ने पहले ही बता दिया था कि वो PCB चीफ और ACC अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लेंगे. इसी के चलते नकवी ट्रॉफी अपने साथ ले गए और अभी तक टीम इंडिया को ये कप नहीं मिला है. इसी विषय पर अब ICC के पूर्व अंपायर अनिल चौधरी ने बात की. उन्होंने क्लियर किया है कि रूल बुक में ऐसा कोई नियम नहीं है कि सिर्फ एक ही व्यक्ति ट्रॉफी दे सकता है.
पूर्व ICC अंपायर ने दिखाया मोहसिन नकवी को आईना
ट्रॉफी अपने साथ ले जाने के बाद से ही मोहसिन नकवी की काफी बेइज्जती हुई है. उन्हें ट्रॉफी चोर नाम दे दिया गया है. अनिल चौधरी ने नकवी की जमकर धज्जियां उड़ाई और कहा कि वो नकवी को जानते तक नहीं. उन्होंने कहा, ‘कोई भी ट्रॉफी सौंप सकता था. वहां पर कई सारे लोग थे, जो UAE का नेतृत्व भी कर रहे थे. ऐसा नहीं है कि आपको सिर्फ एक ही व्यक्ति से ट्रॉफी लेनी है. किसी भी नियम में ऐसा नहीं लिखा गया है लेकिन वो सज्जन ट्रॉफी लेकर चले गए.’
अनिल चौधरी ने आगे कहा, ‘जैसा मैंने कहा कि ऐसा कोई रूल नहीं है कि आपको ट्रॉफी मात्र एक व्यक्ति से लेनी है. मुझे नहीं पता कि वो कौन हैं. मैं मोहसिन रजा को जानता हूं. मैंने ये चीज मीडिया पर देखी थी. ये कोट पैंट वालों से ज्यादा नहीं मिलता मैं. मैंने कभी नहीं देखा की ट्रॉफी नहीं गई. हां, लोकल क्रिकेट में ऐसा हुआ होगा लेकिन मुझे याद नहीं आ रहा.’
ये भी पढ़ें:- IPL को लगा 6600 करोड़ का तगड़ा झटका, BCCI के साथ ऑक्शन से पहले हो गया ‘खेला’!
कहां है एशिया कप की ट्रॉफी?
एशिया कप 2025 की ट्रॉफी भले ही मोहसिन नकवी अपने साथ ले गए. हालांकि, अन्य बोर्ड मेंबर्स के साथ बातचीत के बाद उन्हें ट्रॉफी वापस सौंपनी पड़ी. हालांकि, अभी टीम इंडिया को ट्रॉफी नहीं मिली. रिपोर्ट्स की मानें, तो कप इस समय ACC (एशियन क्रिकेट काउंसिल) के ऑफिस में है. नकवी ने आदेश दिया है कि उनकी अनुमति के बिना ट्रॉफी को जगह से नहीं हिलाया जा सकता.
ये भी पढ़ें:- ‘मोहम्मद सिराज ऑफिशियल…’, जसप्रीत बुमराह ने ऐसे लिए मियां भाई के मजे, VIDEO वायरल
संबंधित खबरें
ऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
17 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
28 mins agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
34 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
2 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines