हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत पर लगा 3 साल का बैन, जानें क्या है पूरा मामला

S Sreesanth: आईपीएल 2025 के सीजन में संजू सैमसन फिट नहीं थे, जिस वजह से वे राजस्थान रॉयल्स के ज्यादा मैचों में कप्तानी नहीं कर पाए।

विज्ञापन

S Sreesanth: आईपीएल 2025 के सीजन में संजू सैमसन फिट नहीं थे, जिस वजह से वे राजस्थान रॉयल्स के ज्यादा मैचों में कप्तानी नहीं कर पाए। इसका असर टीम के प्रदर्शन पर भी पड़ा और टीम अच्छा नहीं खेल सकी। नतीजा ये हुआ कि राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई।

इसी बीच, घरेलू क्रिकेट में संजू सैमसन केरल की टीम से खेलते हैं। वहां उनके बारे में पूर्व भारतीय क्रिकेटर और तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने एक विवादित बयान दिया था। इस मामले में अब केरल क्रिकेट संघ ने बड़ा कदम उठाया है और श्रीसंत पर तीन साल का बैन लगा दिया है।

श्रीसंत ने दिया था विवादित बयान

जब भारतीय टीम का चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए स्क्वाड घोषित हुआ, तो उसमें संजू सैमसन को जगह नहीं मिली। इसके बाद एस श्रीसंत ने एक विवादित बयान दिया, जो झूठा और अपमानजनक था। इस बयान को लेकर केरल क्रिकेट संघ (KCA) ने 30 अप्रैल को हुई मीटिंग में फैसला लिया कि श्रीसंत पर तीन साल का बैन लगाया जाएगा।

श्रीसंत फिलहाल केरल क्रिकेट में कोल्लम एरीस टीम के सह-मालिक हैं। बैन का फैसला आने से पहले KCA ने श्रीसंत, कोल्लम टीम, अलपुझा टीम लीड और अलपुझा रिपल्स को कारण बताओ नोटिस भेजा था। इसके अलावा KCA ने संजू सैमसन के पिता सैमसन विश्वनाथ और दो अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई करने का फैसला किया है। इन पर संजू सैमसन का नाम लेकर झूठे आरोप लगाने का आरोप है, जिसके लिए KCA मुआवजा मांगेगा।

केसीए को लेकर दिया था बयान

एस श्रीसंत ने एक मलयालम टीवी चैनल पर चर्चा के दौरान संजू सैमसन का समर्थन करते हुए केरल क्रिकेट संघ (KCA) पर आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि विजय हजारे ट्रॉफी के लिए केरल टीम से संजू को बाहर करने की वजह से उनका चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की भारतीय टीम में चयन प्रभावित हुआ।

श्रीसंत के इस बयान से KCA नाराज हो गया था, और इसी वजह से अब उन्होंने उनके खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए तीन साल का बैन लगाया है। हालांकि, इस मामले में केसीए ने जिन फ्रेंचाइजी टीमों को नोटिस भेजा था, उनके जवाब संतोषजनक लगे। इसलिए केसीए ने उन टीमों पर कोई कार्रवाई नहीं करने का फैसला किया है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें