CT 2025: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। ग्रुप ए से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दोनों ही टीमें तय हो चुकी हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में टीम इंडिया ने जीत तो हासिल कर ली थी लेकिन मोहम्मद शमी की इंजरी ने टीम इंडिया के टेंशन बढ़ा दी है। ऐसे में इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज ने इसे लेकर आगामी टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया को एक चेतावनी दी है। आइए आपको भी बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।
शमी को देना चाहिए रेस्ट?
इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज डैरेन गफ ने आगामी टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया को चेतावनी दी है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले अगले मैच में शमी को आराम देने की सलाह दी है। हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए उन्होंने कहा ‘उन्हें शमी को आराम देना चाहिए। उस मैच में उनकी जगह कोई और भी टीम में शामिल किया जा सकता है। दुबई में एक और स्पिन गेंदबाज को प्लेइंग 11 में शामिल करो।’
पाकिस्तान के खिलाफ हुई इंजरी
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में मोहम्मद शमी को पहले ही स्पेल में इंजरी के चलते मैदान से बाहर जाना पड़ा था। उनको एंकल में परेशानी हो रही थी। हालांकि उन्होंने दोबारा मैदान पर वापसी की थी। इस मैच में उन्होंने 8 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 43 रन खर्च किए थे और उनको कोई विकेट नहीं मिला था। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया है जिसके चलते न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में उनको आराम दिया जा सकता है।
बुमराह पहले ही हैं टीम से बाहर
टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहले से ही इंजरी के चलते टीम से बाहर हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आखिरी मैच में उनको बैक इंजरी हुई थी और तब से ही वो क्रिकेट से दूर हैं। टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी में उनकी कमी जरूर महसूस हो रही होगी। भारत पाकिस्तान मुकाबले में वो दर्शक के तौर पर स्टेडियम में नजर आए थे जहां उनको आईसीसी की तरफ से सम्मानित भी किया गया था।
ये भी पढ़िए- CT 2025: बारिश ने बढ़ाई Team India की टेंशन! जानिए अब किससे हो सकता है सेमीफाइनल?
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
23 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
48 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
48 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines