Salil Ankola: पूर्व क्रिकेटर सलिल अंकोला की मां की लाश पुणे में उनके फ्लैट में मिली है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता के गले पर जख्म के निशान हैं। हालांकि घर में कोई फोर्स एंट्री नहीं है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस सीनियर एक्सपर्ट डॉक्टर्स की राय ले रही है।
77 साल की थीं सलिल अंकोला की मां
पूर्व क्रिकेटर सलिल अंकोला की मां माला अंकोला 77 साल की थीं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एडमिट कराने के बाद इलाज से पहले ही उनकी मौत हो गई थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उनकी हत्या हुई है या नहीं।
पत्नी ने भी की थी आत्महत्या
बता दें कि दिसंबर 2013 में पूर्व क्रिकेटर सलिल अंकोला की पहली पत्नी परिणीति (46) ने आत्महत्या कर ली थी। उनकी लाश पुणे स्थित उनके फ्लैट में मिली थी। वो सलिल अंकोला से अलग होने के बाद दो साल से वहां पर रह रही थीं। पुलिस को उनके पास से एक सुसाइड नोट मिला था। इस सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा था कि वह अपनी जिंदगी से तंग आ चुकी थीं।
कुछ ऐसा रहा है सलिल अंकोला का करियर
सलिल अंकोला ने 15 नवंबर 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने डेब्यू किया था। बता दें उसी मैच में सचिन तेंदुलकर ने भी डेब्यू किया था। सलिल ने पाकिस्तान के खिलाफ पहली पारी में एक विकेट लिया गया था, जबकि दूसरी पारी में भी उन्हें एक ही विकेट मिला था। उसी साल उन्हें वनडे में भी डेब्यू करने का मौका मिला था। 1996 के विश्व कप में सलील अंकोला भारतीय टीम का हिस्सा थे। बाईं पिंडली में ट्यूमर होने के कारण, 1997 में 29 वर्ष की उम्र में उन्हें क्रिकेट से संन्यास लेना पड़ा था।
बॉलीवुड में भी किया है काम
क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने फिल्मों में भी काम किया है। वो चाहत और नफरत सीरियल में भी नजर आए हैं। उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू कुरुक्षेत्र मूवी से किया था। उन्होंने पिता, चुरा तिया है तुमने, साइलेंस प्लीज…द ड्रेसिंग रूम जैसी फिल्मों में काम किया। वो बिग बॉस में भी नजर आ चुके हैं।
संबंधित खबरें
अंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
8 mins agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
57 mins agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
1 hr agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
1 hr agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
2 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
3 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
3 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
3 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines