नरेंद्र नंदन
Sucha Singh Arjun Award: भारत सरकार के खेल मंत्रालय ने नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2024 का ऐलान कर दिया है। भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ये अवॉर्ड सभी विजेताओं को 17 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति भवन में 11 बजे देंगी। जिसमें 4 खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा, वहीं 34 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। जिसमें भारतीय हॉकी टीम से 5 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। वहीं पूर्व एथलेटिक्स सुच्चा सिंह को भी लाइफ टाइम अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। सुच्चा सिंह का कहना है कि इस अवॉर्ड के लिए वह 1980 से प्रयास कर रहे थे और उनकी मेहनत 54 साल बाद रंग लाई है।
54 साल बाद मिलेगा अवॉर्ड
मीडिया से बात करते हुए सुच्चा सिंह कहा कि उन्हें 54 साल के बाद अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खुशी तो है, लेकिन उन्हें दुख इस बात का है कि वह 1980 से इस अवॉर्ड के लिए प्रयास करते रहे। जिसके बाद 2018 में फिर से अर्जुन अवॉर्ड के फॉर्म भरे। इस दौरान काफी देर बाद 2025 में अर्जुन अवॉर्ड को लेकर उनके नाम का ऐलान हुआ है। 1965 में फौज में भर्ती हुए सुच्चा सिंह भारत के लिए पहले युद्ध में भी शामिल रहे थे। इसके साथ ही पूर्व एथलीट ने भारत का नाम रोशन करते हुए सिल्वर और गोल्ड मेडल भी हासिल किए।
सुच्चा सिंह ने कहा कि उस समय खिलाड़ियों को समय-समय पर मिलने वाली खुराक की काफी कमी थी। सबसे ज्यादा नेशनल लेवल के कैंप में खुराक की कमी देखने को मिलती थी। वहीं, उस दौरान खिलाड़ियों के पास ज्यादा सुविधाएं भी नहीं थीं। 1982 में श्री नीभ के समय ट्रैक बना था, जिसके चलते खिलाड़ियों के प्रदर्शन में काफी फर्क देखने को मिला। सुच्चा ने कोच भगंवत, संधू सहित अपने दोस्तों का धन्यावाद किया, जिन्होंने हर बार उन्हें उत्साहित किया, जिसके चलते आज खेल मंत्रालय द्वारा उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित करने का ऐलान किया गया।
’10 बार भरे अर्जुन अवॉर्ड के लिए फॉर्म’
सुच्चा सिंह की पत्नी सुरिंदर कौर ने कहा कि अर्जुन अवॉर्ड मिलने से वह काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि अर्जुन अवॉर्ड के लिए 10 बार फॉर्म भरे थे, लेकिन रिजेक्ट होते रहे। 10 सालों के बाद आज अर्जुन अवॉर्ड के लिए उनके पति सुच्चा सिंह के नाम का ऐलान किया गया। वहीं, सुच्चा सिंह के खेल के बारे में पत्नी ने कहा कि उन्होंने पति के खेल को नहीं देखा, क्योंकि उनकी शादी काफी लेट हुई थी। पत्नी ने कहा कि भारत के लिए पति ने काफी अहम योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि काफी समय तक सरकारों द्वारा नजरअंदाज किया गया। सुरिंदर कौर का कहना है कि अगर इस बार सुच्चा सिंह के नाम का ऐलान ना होता तो उन्होंने कहा था कि वह अगली बार अवॉर्ड के लिए अप्लाई नहीं करेंगे।
संबंधित खबरें
IND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
2 mins agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
30 mins agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
52 mins agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
1 hr agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
2 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
3 hrs agoLIVE: भारत को मिली तीसरी सफलता, अक्षर ने रोवमैन पॉवेल को किया चलता
3 hrs agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
4 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines