Andrew Flintoff: इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ को इंग्लैंड लायंस टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है। फ्लिंटॉफ का कार्यकाल अगले महीने से शुरू होगा। उनकी देखरेख में लायंस टीम क्रिसमस से पहले साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी। इसके बाद टीम को जनवरी में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है, जिसे 2025-26 एशेज सीरीज की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। इस तरह से इंग्लैंड ने फ्लिंटॉफ को युवा खिलाड़ियों को तलाशने और तराशने का काम सौंपा है।
फ्लिंटॉफ के पास होंगी कई जिम्मेदारियां
अगले साल गर्मियों में लायंस भारत ए और जिम्बाब्वे की भी मेजबानी करेगा। इंग्लैंड के लिए 79 टेस्ट खेलने वाले फ्लिंटॉफ के कामों में खिलाड़ियों की परफॉरमेंस प्लानिंग, काउंटी के साथ खिलाड़ी विकास समीक्षा, टीम सेलेक्शन के साथ-साथ खिलाड़ी मूल्यांकन में शामिल होना है। इसके साथ ही उन पर द हंड्रेड की नॉदर्न सुपरचार्जर्स टीम की भी जिम्मेदारी होगी।
अपने नए रोल पर फ्लिंटॉफ ने क्या कहा?
अपनी नई जिम्मेदारी पर फ्लिंटॉफ ने कहा, ‘मैं इंग्लैंड लायंस के साथ यह भूमिका निभाने के लिए बेहद उत्साहित हूं। यह देश की कुछ बेहतरीन उभरती प्रतिभाओं के साथ काम करने और मेंस टीम के भविष्य को आकार देने में मदद करने का एक शानदार अवसर है। लायंस टीम के प्रोग्राम हमेशा इंटरनेशनल लेवल पर सफलता के लिए प्रयास करने वाले खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण रहे हैं और मैं इस यात्रा का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।’
इंग्लैंड की टीम के साथ कर चुके हैं काम
फ्लिंटॉफ अपने करीबी दोस्त और मेंस टीम के मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की की मदद से नेशनल टीम के साथ भी काम कर चुके हैं। उन्होंने पिछले साल कैरिबियाई दौरे और टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान टीम के सहायक कोच के रूप में काम किया था। वह वर्तमान में इंग्लैंड की उस टीम के स्टाफ मेंबर भी हैं, जो केनिंग्टन ओवल में श्रीलंका के खिलाफ तीसरा टेस्ट खेल रही है। उन्होंने शुक्रवार की सुबह जोश हल को पहली टेस्ट कैप सौंपी।
संबंधित खबरें
'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
12 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
33 mins agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
1 hr ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
1 hr agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
1 hr agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
3 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
4 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
5 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines