Azhar Ali : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आगामी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बड़ा फैसला किया है। पीसीबी ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान अजहर अली को पीसीबी में यूथ डेवलपमेंट का प्रमुख नियुक्त किया है। अजहर अली फिलहाल सेलेक्शन कमेटी का हिस्सा हैं। इसके साथ ही वह अहम जिम्मा निभाएंगे।
मैं भूमिका निभाने के लिए तैयार- अजहर अली
अजहर ने साल 2002 में पहली बार प्रथम श्रेणी मैच में पर्दापण किया। साल 2002 में ही उन्होंने पाकिस्तान अंडर 19 के लिए खेला था। अजहर ने पीसीबी की वेबसाइट पर कहा कि मैं इस अहम भूमिका को निभाने के लिए सम्मानित और उत्साहित हूं। आयु वर्ग के रैंकों से ऊपर उठने और व्यापक क्लब और घरेलू क्रिकेट खेलने के बाद, मेरा मानना है कि फ्यूचर के सितारों को आकार देने में जमीनी स्तर पर विकास अहम भूमिका निभाता है।
बता दें कि पाकिस्तान अंडर क्रिकेट टीम इस समय यूएई में ट्राई सीरीज खेल रही है, जिसमें पाकिस्तान के अलावा यूएई और अफगानिस्तान टीम हिस्सा ले रही है।
शानदार करियर पर एक नजर
अजहर अली पाकिस्तान के कप्तान भी रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान के लिए 97 मैचों में 42.26 की शानदार औसत के साथ 7142 रनों को अपने नाम किया है। वहीं उन्होंने 53 वनडे मुकाबले में 36.90 की औसत के साथ 1845 रन बनाए हैं। टेस्ट में उनके नाम 19 शतक के अलावा 35 अर्धशतक दर्ज हैं। इसके अलावा वनडे में उन्होंने 3 शतक के अलावा 12 अर्धशतक अपने नाम किए।
जिम्बाब्वे दौरे पर पाकिस्तान
पाकिस्तान क्रिकेट टीम फिलहाल जिम्बाब्वे दौरे पर है, जहां पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला 24 नवंबर को खेला जाएगा, इसके अलावा उन्होंने 26 नवंबर को खेला जाएगा, जबकि आखिरी मुकाबला 28 नवंबर को खेला जाना है।
हाल ही में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था, जहां पर मेजबान टीम के खिलाफ पाकिस्तान ने वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की। वहीं टी-20 सीरीज में पाक को 3-0 से सीरीज गंवानी पड़ी थी।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: पंत को रिप्लेस कर सकते हैं ईशान किशन, 20 करोड़ तक की लग सकती है बोली
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
1 hr agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 hr agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
2 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
3 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
4 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
4 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines