---विज्ञापन---

खेल angle-right

IPL 2025 के स्थगित होने के बाद विदेशी प्लेयर्स के लिए BCCI करेगा खास इंतजाम! भारतीय खिलाड़ी भी लौटेंगे घर

IPL 2025 Suspended: आईपीएल 2025 के स्थगित होने के बाद विदेशी खिलाड़ी स्वदेश लौटेंगे।

---विज्ञापन---

IPL 2025: भारत और पाकिस्तान के बॉर्डर पर माहौल बुरी तरह से बिगड़ गया है। इसको देखते हुए आईपीएल 2025 को एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया गया है। धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले को बीच में ही रोक दिया गया था। इसके बाद बीसीसीआई ने पाकिस्तान द्वारा देश के कई हिस्सों में किए जा रहे हमलों को देखते हुए इस मैच को तुरंत रद्द कर दिया था।

दिल्ली-पंजाब के प्लेयर्स को स्पेशल ट्रेन की मदद से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे विदेशी खिलाड़ी बुरी तरह से सहमे हुए हैं। हालांकि, बीसीसीआई विदेशी प्लेयर्स के डर को समझ रहा है और उन्हें स्वदेश भेजने की पूरी व्यवस्था कर रहा है। इसके साथ ही इंडियन प्लेयर्स को भी उनके घर पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।

---विज्ञापन---

विदेशी प्लेयर्स के लिए BCCI करेगा खास इंतजाम

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव की वजह से आईपीएल में हिस्सा ले रहे खिलाड़ी सहमे हुए हैं। खासतौर पर विदेशी प्लेयर्स में डर का माहौल है। विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई उन्हें स्वदेश भेजने की तैयारी कर रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, भारतीय बोर्ड विदेशी प्लेयर्स को घर पहुंचाने के सभी इंतजाम कर रहा है। बोर्ड प्लेयर्स के लिए फ्लाइट की व्यवस्था करेगा, जिसके चलते वह सुरक्षित अपने घर लौट सकें। आईपीएल के एक अधिकारी ने बातचीत करते हुए बताया, ” भारतीय खिलाड़ी अपने घर जाएंगे और हम उनकी इसमें हर संभव मदद करेंगे। हालांकि, हर विदेशी प्लेयर और सपोर्ट स्टाफ के मेंबर अपने-अपने देश लौटेंगे। टूर्नामेंट के भविष्य पर जो भी फैसला लिया जाएगा उसको देखते हुए प्लेयर्स को वापस बुलाया जाएगा। हालांकि, अभी सभी अपने घर लौटेंगे, जिसमें विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं।”

एक हफ्ते के लिए स्थगित टूर्नामेंट

आईपीएल 2025 को एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया गया है। बीसीसीआई ने यह फैसला बॉर्डर पर भारत-पाकिस्तान के बीच बिगड़ते हालातों को देखते हुए लिया है। हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला का कहना है कि टूर्नामेंट के बचे हुए मैचों का नया शेड्यूल जारी किया जाएगा।

---विज्ञापन---

 

First published on: May 09, 2025 08:29 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola