Cristiano Ronaldo YouTube Channel: पुर्तगाल के फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो की लोकप्रियता दुनिया भर के दिग्गजों को पीछे छोड़ रही है। सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर वो पहले से ही नंबर-1 एक पायदान पर थे, अब उन्होंने यूट्यूब पर एंट्री करके तहलका मचा दिया है। यूट्यूब पर रोनाल्डो ने ऐसा धमाल मचाया है कि लोग हैरान हैं। रोनाल्डो ने यूट्यूब पर आते ही पहले ही घंटे में सब्सक्राइबर्स के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले थे। रोनाल्डो के यूट्यूब चैनल बनाने के महज कुछ ही घंटों के भीतर उनके घर पर यूट्यूब की ओर से सिल्वर बटन, फिर गोल्डेन बटन और आखिर में 1 करोड़ सब्सक्राइबर्स पूरे होने पर डायमंड बटन भी पहुंच गया था। अब उन्होंने एक नया कीर्तिमान रच दिया है।
अब एक और कीर्तिमान किया स्थापित
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक सप्ताह के अंदर ही यूट्यूब पर एक और नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। रोनाल्डो ने महज 7 दिन के भीतर ही 50 मिलियन (5 करोड़) सब्सक्राइबर्स पूरे हो गए हैं। इतने कम समय में 50 मिलियन का आंकड़ा छूने वाले वो दुनिया के पहले यूट्यूबर बन गए हैं। मौजूदा समय में भी रोनाल्डो के यूट्यूब चैनल के सब्सक्राइबर्स की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। इस रिपोर्ट के लिखे जाने तक उनके कुल 51.6 मिलियन सब्सक्राइबर्स हो गए हैं। इससे पहले, रोनाल्डो के चैनल पर महज डेढ़ घंटे में सबसे तेज एक मिलियन सब्सक्राइबर हो गए थे।
इतनी हो चुकी है कमाई
क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुनिया के सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने यूट्यूब चैनल से भी बंपर कमाई की है। टाइम्स नाऊ की एक रिपोर्ट के मुताबिक उनके चैनल से अब तक विज्ञापन की मदद से उन्हें 50 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई हो चुकी है।
ये भी पढ़ें:- क्या रोहित शर्मा पर 50 करोड़ रुपये की बोली लगाएगी LSG? संजीव गोयनका का बड़ा बयान आया सामने
सोशल मीडिया पर रोनाल्डो के फॉलोअर्स
रोनाल्डो के सोशल मीडिया पर इस समय कुल 964 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इसमें से सबसे ज्यादा 637 मिलियन फॉलोअर्स उनके इंस्टाग्राम पर हैं। एक्स पर 112.6 मिलियन, फेसबुक पर 170 मिलियन और यूट्यूब चैनल पर 50 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।
किसके नाम हैं सबसे ज्यादा यूट्यूब सब्सक्राइबर्स
अमेरिका के इंटरनेट पर्सनैलिटी व वीडियोग्राफर जिमी डोनाल्डसन (मिस्टर बीस्ट) के यूट्यूब चैनल पर दुनिया के सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स होने का रिकॉर्ड दर्ज है। मौजूदा समय में उनके यूट्यूब चैनल पर 312 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। रोनाल्डो के फॉलोवर्स जिस तेजी के साथ बढ़ते जा रहे हैं, ऐसा लग रहा है वो ये भी रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।
ये भी पढ़ें:- PAK vs BAN पहले मैच में मिली हार के बाद पाकिस्तान की टीम में बड़ा बदलाव, इन दिग्गजों की हुई एंट्री
ये भी पढ़ें:- 7 साल के बाद टीम इंडिया में वापसी पर इस दिग्गज खिलाड़ी की नजर, जड़ चुका है तिहरा शतक
संबंधित खबरें
पहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
10 mins agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
44 mins agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
53 mins ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 hr agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
2 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
4 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
4 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines