India vs England: टीम इंडिया ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया। सीरीज में टीम को सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन से बड़ी पारियों की उम्मीद थी, लेकिन वो वो ऐसा नहीं कर सके और पांच मैचों में सिर्फ 51 रन ही बना सके। सबसे बड़ी बात यह है कि उन्होंने पूरी सीरीज में लगभग एक तरीके से ही विकेट गंवाया। उनके इस प्रर्दशन ने फैंस के साथ-साथ कई पूर्व क्रिकेटरों को भी निराश कर दिया है। इन खिलाड़ियों में बीसीसीआई के पूर्व चीफ सिलेक्टर कृष्णमाचारी श्रीकांत का नाम शामिल है।
उनका मानना है कि सैमसन इस समय अहंकार की यात्रा पर जा रहे हैं। पूरी सीरीज में सैमसन शॉर्ट बॉल खेलने के चक्कर में आउट हुए। उन्होंने तीन शानदार टी-20 इंटरनेशनल शतकों के दम पर सीरीज में एंट्री ली थी, जो उन्होंने बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाए। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज में वो बुरी तरह से विफल रहे और एक फिफ्टी तक नहीं जड़ सके। श्रीकांत केरल के बल्लेबाज से निराश हैं, जहां उन्होंने हर बार एक ही तरह से विकेट गंवाया। उन्होंने आगे दावा किया कि सैमसन मन ही मन यह साबित करने में लगे रहे कि वह इस शॉट को खेल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: पहले वनडे में इतिहास रच सकते हैं मोहम्मद शमी, करना होगा ये काम
सैमसन की बस छूट गई है- श्रीकांत
श्रीकांत ने कहा, ‘संजू सैमसन की बस छूट गई है। टी-20 सीरीज में वो पांचवीं बार एक ही तरह से आउट हुए हैं। उन्होंने एक जैसा शॉट खेला है। मुझे लगता है कि वह अपना अहंकार दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। वह कहने की कोशिश कर रहे हैं कि ‘नहीं, नहीं, मैं यह शॉट खेलूंगा’। क्या वह अहंकार में डूबे हुए हैं या संघर्ष कर रहे हैं? मुझे यकीन नहीं है।’
एक महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे सैमसन
सैमसन ने पिछले कुछ समय में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन श्रीकांत को इस बात की चिंता है कि वो लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि अगर सैमसन इसी तरह खेलते रहे तो उनका टी-20 करियर खत्म हो सकता है। सैमसन की बात करें तो उन्हें इस समय उंगली में फ्रैक्चर हो गया है और वह कम से कम एक महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे।
यह भी पढ़ें: Champions Trophy 2025: पहली बार इस टीम ने किया था खिताब पर कब्जा, इस फॉर्मेट में खेली थीं टीमें
संबंधित खबरें
LIVE: टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में हुआ बड़ा बदलाव
32 mins agoLIVE: राहुल त्रिपाठी ने गंवाया विकेट, पाकिस्तान को मिली पहली सफलता
48 mins agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
1 hr agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
1 hr agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
2 hrs agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
3 hrs agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
4 hrs agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
5 hrs agoरोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
13 hrs agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines