Flashback Sports 2024: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं। जहां वे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में खेल रहे हैं। इस साल पंत ने एक्सीडेंट के लगभग डेढ साल के बाद क्रिकेट मैदान पर वापसी की। अभी तक पंत के लिए साल 2024 शानदार रहा है। आईपीएल 2024 से पंत ने लंबे समय के बाद क्रिकेट मैदान पर कमबैक किया था। इसके बाद बांग्लादेश के साथ खेली गई घरेलू टेस्ट सीरीज में पंत ने शानदार प्रदर्शन किया था। अब लगातार पंत टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं।
टी20 विश्व कप 2024 में थे टीम इंडिया का हिस्सा
आईपीएल 2024 में धमाल मचाने के बाद पंत को टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया था। ये टूर्नामेंट पंत के लिए अच्छा रहा था। बल्लेबाजों के लिए मुश्किल पिचों पर पंत ने अच्छी बैटिंग की थी। इस टूर्नामेंट में पंत ने कुल 8 मैच खेले थे, जिसमें बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 171 रन बनाए थे। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 42 रन का था, जो पंत ने पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था। इस टूर्नामेंट का खिताब इस बार टीम इंडिया ने अपने नाम किया था।
टी20 विश्व कप 2024 में हासिल की थी ये उपलब्धि
टी20 विश्व कप 2024 में ऋषभ पंत ने पूर्व कप्तान एमएस धोनी को पछाड़कर एक खास उपलब्धि को भी अपने नाम किया था। इस टूर्नामेंट में पंत ने कुल 7 कैच पकड़े थे। जिसके बाद पंत टी20 विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए थे। इससे पहले ये रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम था, जिन्होंने साल 2010 टी20 विश्व कप के दौरान 6 कैच लपके थे।
ये भी पढ़ें:-IND vs AUS: टीम इंडिया आज क्यों नहीं करेगी प्रैक्टिस? सामने आई बड़ी वजह
आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
इस बार ऋषभ पंत आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन का हिस्सा थे, क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स ने पंत को रिलीज करने का फैसला किया था। जिसके बाद मेगा ऑक्शन में पंत के ऊपर कई फ्रेंचाइजियों ने बढ़-चढ़कर बोली लगाई थी, लेकिन अंत में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंत को खरीदने में कामयाबी हासिल की थी। पंत को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में एलएसजी ने 27 करोड़ रुपये की भारी कीमत पर खरीदा था। जिसके बाद पंत अब आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: क्या मेलबर्न टेस्ट के समय में हुआ बदलाव? जानें मैच की सही टाइमिंग
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
14 mins ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
40 mins agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
1 hr agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
2 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
2 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
2 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
4 hrs agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
4 hrs agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines